×

यूक्रेन को 2027 तक वित्तीय मदद देगा यूरोपीय संघ, जेलेंस्की खुश 

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बताया कि यूरोपीय संघ की बैठक में तय हुआ है कि यूरोपीय देश, ऊर्जा क्षेत्र में भी यूक्रेन का सहयोग करेंगे। साथ ही यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा।

By: Sandeep malviya

Oct 24, 20255:39 PM

view1

view0

यूक्रेन को 2027 तक वित्तीय मदद देगा यूरोपीय संघ, जेलेंस्की खुश 

ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ परिषद ने यूक्रेन को अगले दो वर्षों तक वित्तीय सहायता देने के फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संघ के इस फैसले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुशी जाहिर की। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। हालांकि यूक्रेन की मदद के लिए रूस की जब्त संपत्ति के इस्तेमाल की यूरोपीय संघ ने अभी मंजूरी नहीं दी है क्योंकि बैठक में बेल्जियम ने इसकी मंजूरी नहीं दी। 

जेलेंस्की भी यूरोपीय संघ की बैठक में हुए शामिल

यूरोपीय संघ परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने बताया कि यूरोपियन यूनियन गुरुवार को अगले दो वर्षों के लिए यूक्रेन को वित्तीय मदद करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत गया। ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ परिषद की बैठक हुई, जिसमें बतौर मेहमान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हुए। जेलेंस्की ने जब्त की गई रूसी संपत्ति का इस्तेमाल कर यूक्रेन को 140 अरब यूरो का कर्ज देने की मांग की, लेकिन बेल्जियम के विरोध के चलते अभी इसे मंजूरी नहीं मिल पाई। बेल्जियम ने मंजूरी देने के लिए तीन शर्तें रखी हैं, जिन्हें माने जाने के बाद बेल्जियम भी मंजूरी दे सकता है। 

बेल्जियम इन मांगों पर अड़ा

दरअसल रूस की जब्त संपत्ति बेल्जियम में ही मौजूद है और बेल्जियम के प्रधानमंत्री की मांग है कि अगर रूस कानूनी कार्रवाई करता है तो उस कानूनी कार्रवाई का खर्च यूरोपीय संघ के बाकी देश भी वहन करेंगे। साथ ही अगर कभी पैसा वापस करना पड़ा तो अन्य देश भी आर्थिक मदद देंगे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि दूसरे देशों में जब्त की गई रूसी संपत्ति भी इस योजना का हिस्सा होनी चाहिए। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में बताया कि यूरोपीय संघ की बैठक में तय हुआ है कि यूरोपीय देश, ऊर्जा क्षेत्र में भी यूक्रेन का सहयोग करेंगे। साथ ही यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को भी मजबूत किया जाएगा। हालांकि अभी इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। यूरोपीय संघ ने रूस पर नए प्रतिबंधों को भी मंजूरी दी है। इस पर भी यूक्रेनी पीएम ने संतोष जाहिर किया। 

यूक्रेन ने अमेरिकी प्रतिबंधों को भी बताया बेहद असरदार

इससे पहले अमेरिका ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिससे रूस का तेल कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। यूक्रेन ने कहा कि अमेरिका का यह कदम बेहद कारगर साबित होगा। जेलेंस्की ने कहा कि ये भी जरूरी है कि यूरोप भी रूस की तेल सप्लाई को बाधित करने के लिए और कड़े कदम उठाए। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की  हत्या

1

0

इस्राइल का समर्थन करने पर हुई पाकिस्तानी पत्रकार की हत्या

इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों लोगों ने पाकिस्तान के बाहर बैठे अपने हैंडलर के आदेश पर हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने किसी देश का नाम लिए बिना कहा, 'गिरफ्तार किए गए संदिग्ध पढ़े-लिखे लोग हैं, और उनका सरगना पड़ोसी देश में रहता है।'

Loading...

Oct 28, 20255:52 PM

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

1

0

ट्रंप के टैरिफ प्रतिबंधों के बाद नरम पड़े रूस के तेवर! 

यूक्रेन को लेकर अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस पर लगाए नए प्रतिबंधों  के बाद रूसी तेल का सामाज्य हिलने लगा है। रूस की दूसरी सबसे बड़ी तेल कंपनी लुकोइल ने अपनी अंतरराष्ट्रीय संपत्तियों को बेचने का फैसला किया है।

Loading...

Oct 28, 20255:50 PM

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

1

0

भारतीय युवक ने विमान में कांटा चम्मच से दो युवाओं पर किया हमला

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि शिकागो से जर्मनी जा रही एक उड़ान में  28 वर्षीय भारतीय नागरिक ने कथित तौर पर दो किशोरों पर फोक (कांटा चम्मच) से हमला किया और एक सह-यात्री को थप्पड़ मारा है।

Loading...

Oct 28, 20255:48 PM

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

1

0

नेतन्याहू बंधक के शव को लेकर हमास की 'धोखेबाजी' पर हुए सख्त

रात को हमास की ओर से लौटाए गए एक बंधक के शव को बेंजामिन नेतन्याहू का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमास द्वारा लौटाए गए बंधक के अवशेष, गाजा से पहले से प्राप्त बंधकों के शरीर के अंग हैं।

Loading...

Oct 28, 20255:47 PM

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

1

0

रूस ने किया दुनिया की पहली परमाणु ऊर्जा संचालित क्रूज मिसाइल 'बुरेवस्तनिक' का किया परीक्षण

रूस ने अपनी नई न्यूक्लियर-पावर्ड क्रूज मिसाइल 9M730 'बुरेवस्तनिक' (Burevestnik) का सफल परीक्षण किया। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे 'असीमित रेंज' वाला और किसी भी डिफेंस सिस्टम के लिए 'अभेद्य' हथियार बताया है। जानें इसकी खासियतें।

Loading...

Oct 27, 20256:45 PM