×

नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर एफआईआर दर्ज:

प्रतिबंध के बाद रहली और केसली के किसानों ने 6 हेक्टेयर के फसल अवशेषों में लगाई आग

By: Gulab rohit

Oct 26, 20256 minutes ago

view1

view0

नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर एफआईआर दर्ज:

सागर। सागर जिले में खेत में फसल के अवशेषों (नरवाई) में आग लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, बावजूद इसके किसान खेतों में नरवाई जला रहे हैं। इसे लेकर प्रशासन ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर केसली और रहली क्षेत्र के चार किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।


केसली: 2 हेक्टेयर में मक्का के अवशेष जलाए


तहसील कार्यालय केसली के पटवारी अरविंद कुर्मी पटेल ने तहसीलदार केसली के आदेश के तहत गौरझामर थाने को शिकायत आवेदन सौंपा। इसमें बताया गया कि ग्राम नयानगर निवासी राकेश कुमार पिता गोकलचंद जैन ने खेत में नरवाई जलाई है। जांच में पाया गया कि किसान राकेश कुमार ने अपनी 2 हेक्टेयर भूमि पर मक्का की फसल कटाई के बाद फसल अवशेषों को जलाया है। इससे पर्यावरण प्रदूषण और आगजनी की संभावना उत्पन्न हुई। इस कृत्य को शासन के निदेर्शों का उल्लंघन पाया गया। इस पर गौरझामर थाने में किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


जनकपुर: दो किसानों ने 2.59 हेक्टेयर में जलाई पराली


इसी प्रकार केसली के ग्राम जनकपुर के किसान भरत पिता शिवराज लोधी और आशीष पिता शिवराज लोधी द्वारा अपनी भूमि 2.59 हेक्टेयर पर पराली जलाने का मामला सामने आया। मौके की जांच में पाया गया कि दोनों किसानों ने बिना अनुमति खेत में आग लगाई। इससे जनहानि, धनहानि और पर्यावरणीय क्षति की संभावना बनी। जिस पर कार्रवाई की गई है।


रहली में 1.49 हेक्टेयर खेत में जलाई नरवाई


उधर, रहली थाना में तहसील रहली क्षेत्र में आवेदक बलराम अहिरवार की रिपोर्ट पर ग्राम ढिकुआ निवासी जयराम पिता हरिराम कुर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। किसान ने अपने 1.49 हेक्टेयर खेत में नरवाई जलाई है। साथ ही शासन के प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन किया है।


कलेक्टर बोले- कानूनी कार्रवाई की जाएगी


कलेक्टर संदीप जीआर ने निर्देश दिए हैं कि जिले में पराली जलाने की घटना को गंभीरता से लिया जाएगा। किसानों से अपील की है कि वे खेतों की सफाई के लिए वैज्ञानिक और पर्यावरण अनुकूल विधियों का उपयोग करें। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

अब "जॉब सीकर" नहीं, "जॉब क्रिएटर" बन रही हैं  बहनें  : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

1

0

अब "जॉब सीकर" नहीं, "जॉब क्रिएटर" बन रही हैं बहनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल वुमेन हब के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की 47% से अधिक स्टार्टअप में महिलाओं की हिस्सेदारी है और वे अब 'जॉब सीकर' नहीं, 'जॉब क्रिएटर' बन रही हैं। उन्होंने एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 प्रदान किए। जानें महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश की प्रगति।

Loading...

Oct 26, 2025just now

एम्स भोपाल में ‘जीवनदान’ की नई मिसाल: ब्रेन डेड युवक के अंगदान से 5 लोगों को मिला नया जीवन

1

0

एम्स भोपाल में ‘जीवनदान’ की नई मिसाल: ब्रेन डेड युवक के अंगदान से 5 लोगों को मिला नया जीवन

एम्स भोपाल में 37 वर्षीय ब्रेन डेड युवक के अंगदान ने पाँच लोगों को नया जीवन दिया। यह एम्स का तीसरा हार्ट ट्रांसप्लांट था। जानें कैसे ग्रीन कॉरिडोर और ओटी में पोस्टमार्टम से यह सफल प्रत्यारोपण संभव हुआ।

Loading...

Oct 26, 2025just now

तीन टुकड़े होने के बाद भी सांप ने डसा, मौत

1

0

तीन टुकड़े होने के बाद भी सांप ने डसा, मौत

मुरैना में चारा काट रही थी युवती; तीन जगह इलाज कराने पर भी नहीं बच सकी जान

Loading...

Oct 26, 20254 minutes ago

नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर एफआईआर दर्ज:

1

0

नरवाई जलाने वाले चार किसानों पर एफआईआर दर्ज:

प्रतिबंध के बाद रहली और केसली के किसानों ने 6 हेक्टेयर के फसल अवशेषों में लगाई आग

Loading...

Oct 26, 20256 minutes ago