मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल वुमेन हब के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की 47% से अधिक स्टार्टअप में महिलाओं की हिस्सेदारी है और वे अब 'जॉब सीकर' नहीं, 'जॉब क्रिएटर' बन रही हैं। उन्होंने एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 प्रदान किए। जानें महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश की प्रगति।

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सशक्तिकरण की नई परिभाषा देते हुए कहा है कि प्रदेश की महिलाएं अब नौकरी तलाशने वाली नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली (जॉब क्रिएटर) बन रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि उद्योग और निवेश के क्षेत्र में महिलाओं का बढ़ता आत्मविश्वास मध्य प्रदेश को आने वाले वर्षों में आत्मनिर्भर भारत का 'ग्रोथ इंजन' बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 का वितरण रविवार, 26 अक्टूबर 2025 को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में भोपाल वुमेन हब द्वारा आयोजित एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा...
प्रदेश के 47 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी है।
लखपति दीदी योजना के तहत एक लाख से अधिक महिलाएं प्रतिवर्ष एक लाख रुपये से अधिक की आय अर्जित कर रही हैं।
5 लाख से अधिक स्व-सहायता समूहों से लगभग 62 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो न सिर्फ अपने परिवारों को आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रही हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-सहायता समूह अब उत्पादन, पैकेजिंग, मार्केटिंग और डिज़ाइनिंग जैसे क्षेत्रों में सफलतापूर्वक कदम बढ़ा चुके हैं।
नए क्षेत्रों में महिलाओं की पहचान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश की महिलाएं अब पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा कृषि-उद्योग, हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र निर्माण के साथ-साथ बायोटेक और स्टार्टअप जैसे आधुनिक क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति मुख्यमंत्री ने भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि हमें माँ सरस्वती से ज्ञान, माँ लक्ष्मी से धन और माँ दुर्गा से शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी महिला सशक्तिकरण का एक प्रभावी माध्यम बताया, जो उन्हें उद्यमिता और नेतृत्व क्षमता की दिशा में सशक्त बना रहा है।
पुरस्कार विजेताओं का सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बालिकाओं ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने दो श्रेणियों में विभिन्न प्रतिभाओं को एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति भी उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।