एम्स भोपाल में 37 वर्षीय ब्रेन डेड युवक के अंगदान ने पाँच लोगों को नया जीवन दिया। यह एम्स का तीसरा हार्ट ट्रांसप्लांट था। जानें कैसे ग्रीन कॉरिडोर और ओटी में पोस्टमार्टम से यह सफल प्रत्यारोपण संभव हुआ।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
रविवार की सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल के ऑपरेशन थिएटरों में 'जीवनदान' का एक ऐसा अध्याय लिखा गया, जिसने चिकित्सा जगत में समन्वय और मानवीयता की नई मिसाल पेश की। 37 वर्षीय ब्रेन डेड युवक के अंगदान ने पाँच लोगों के जीवन में नई उम्मीदें भर दीं। एक साथ तीन ऑपरेशन थिएटरों में डॉक्टरों की टीमें सक्रिय थीं, जहाँ एक ओर युवक के अंग निकाले जा रहे थे, वहीं दूसरी ओर निकाले गए दिल और किडनी ज़रूरतमंद मरीज़ों में प्रत्यारोपित किए जा रहे थे।
एक हृदय, दो किडनी और दो कॉर्निया:
युवक के अंगदान से पांच मरीज़ों को नया जीवन मिला। इसमें हार्ट (दिल), दोनों किडनी और दो कॉर्निया शामिल थे। यह एम्स भोपाल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि यह अस्पताल का तीसरा सफल हार्ट ट्रांसप्लांट और 16वां किडनी प्रत्यारोपण था। अंगदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अंगदाता को अस्पताल परिसर में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी गई।
नई धड़कन और उम्मीद की लौ:
दान किया गया दिल एक 40 वर्षीय महिला के सीने में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया, जहाँ वह अब जीवन की लय बनकर धड़क रहा है। दोनों किडनियों में से एक एम्स भोपाल के मरीज़ को मिली, जबकि दूसरी किडनी भोपाल के बंसल अस्पताल के एक मरीज़ में प्रत्यारोपित की गई। अंग को सुरक्षित और समय पर निजी अस्पताल तक पहुँचाने के लिए शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे ट्रैफिक को रोके बिना यह जटिल प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकी।
ओटी में ही हुआ पोस्टमार्टम:
यह मामला मेडिकोलीगल प्रकृति का होने के कारण, मृत्यु के कारण की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम आवश्यक था। एम्स भोपाल के इतिहास में यह दूसरा मौका था जब पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सीधे ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ही संपन्न की गई। इस असाधारण कदम ने अंग निष्कर्षण की प्रक्रिया को समय पर और विधिसम्मत ढंग से पूरा करने में मदद की, जो एम्स की तकनीकी क्षमता और आपसी समन्वय की एक बड़ी उपलब्धि को दर्शाता है।
नींद में गिरने से हुई थी गंभीर चोट:
अंगदाता के भाई, भारत पाटिल, ने बताया कि दिवाली के दो दिन बाद उनका भाई नींद में बिस्तर से गिर गया था, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इलाज के दौरान, डॉक्टरों ने गहन परीक्षणों के बाद उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने नियमानुसार छह घंटे के अंतराल पर पुतली, कॉर्नियल, कफ, गग, ऑकुलोवेस्टिब्युलर और एपनिया टेस्ट किए। सभी रिफ्लेक्स अनुपस्थित पाए जाने के बाद शनिवार देर रात उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया।
परिजनों की सहमति मिलते ही अंगदान की प्रक्रिया शुरू हुई। भारत पाटिल ने कहा, "भाई तो चला गया, लेकिन उसने अपने अंग दान कर किसी और को नई ज़िंदगी दी।" मृतक के पीछे उनकी पत्नी और दो नन्ही बेटियाँ हैं। परिवार ने इस कठिन समय में सरकार से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
राज्य सरकार ने हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए आर्थिक सहायता के रूप में ₹5 लाख स्वीकृत किए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।