×

बीना में किसानों का बिजली कार्यालय पर धरना

सिंचाई के लिए दिन में बिजली की मांग, समाधान न होने पर चक्काजाम की चेतावनी

By: Gulab rohit

Dec 04, 202510:29 PM

view10

view0

बीना में किसानों का बिजली कार्यालय पर धरना

बीना। बीना में सिंचाई के लिए रात में बिजली आपूर्ति से परेशान किसानों ने गुरुवार को विद्युत कंपनी कार्यालय के बाहर धरना दिया। गढ़ा, गोदना, पड़रिया, हड़कुल और पार सहित पूरे क्षेत्र के किसानों ने बिजली आपूर्ति का समय बदलने की मांग की।

किसानों के अनुसार, उन्हें दिन में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक और रात में 1 बजे से 5 बजे तक बिजली मिल रही है। किसानों का कहना है कि कड़ाके की ठंड में रात के समय खेतों में सिंचाई करना मुश्किल है। इस दौरान मजदूर नहीं मिलते और किसानों की जान को भी खतरा रहता है।

किसानों ने मांग की है कि रात की बिजली आपूर्ति को दिन के समय में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि कम वोल्टेज के कारण मोटरें ठीक से काम नहीं करतीं, जिससे सिंचाई बाधित होती है और फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ता है।

नहीं हुआ कोई ठोस निर्णय

धरने के दौरान किसान नेता इंदर सिंह ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और किसानों की मांगों का समर्थन किया। किसानों ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार सिंचाई के लिए 10 घंटे बिजली देने का दावा करती है, लेकिन यह आपूर्ति रात में दी जा रही है, जो किसान हित में नहीं है।

विद्युत कंपनी के कार्यपालन व सहायक यंत्री बी.एस. तोमर ने किसानों की बात सुनी और वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर चर्चा कराई। हालांकि, किसानों को केवल आश्वासन मिला और कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दिन में बिजली आपूर्ति शुरू करने का निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चक्काजाम करने को मजबूर होंगे।

COMMENTS (0)

RELATED POST

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल मर्डर मिस्ट्री: तीन बच्चों के हत्यारे ने महिला को उतारा मौत के घाट, फिर ट्रेन से कटकर किया सुसाइड

भोपाल के गौतम नगर में खौफनाक मर्डर। जेल से छूटे अपराधी ने अपनी गुरु बहन की 13 बार चाकू मारकर हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली।

Loading...

Feb 16, 20267:05 PM

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल बिजली कटौती अलर्ट: मंगलवार को 30 इलाकों में 7 घंटे तक रहेगा पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते होशंगाबाद रोड, तुलसी नगर और प्रियंका नगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। जानें आपके इलाके में कब होगी कटौती।

Loading...

Feb 16, 20266:59 PM

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने पकड़ा अंतरजिला लुटेरा गिरोह: भोपाल के 4 बदमाश गिरफ्तार, 28 मामलों का आरोपी लक्की भी चढ़ा हत्थे

रतलाम पुलिस ने जावरा और ताल क्षेत्रों में महिलाओं से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया। सीसीटीवी और साइबर सेल की मदद से भोपाल से 4 आरोपी गिरफ्तार।

Loading...

Feb 16, 20266:36 PM

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी अधिवक्ता हत्याकांड का विरोध: भोपाल में वकीलों का काम बंद, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग तेज

शिवपुरी के करेरा में वकील संजय कुमार सक्सेना की हत्या के बाद भोपाल के अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। जानें क्या है पूरा मामला।

Loading...

Feb 16, 20266:12 PM

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

MP: अब घर बैठे होंगे पावर ऑफ अटार्नी और माइनिंग लीज जैसे 75 काम, मध्यप्रदेश में 'सायबर पंजीयन' की शुरुआत

मध्यप्रदेश बना देश का पहला राज्य जहाँ 75+ सेवाओं का होगा सायबर पंजीयन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेपरलेस और कैशलेस सुशासन के लिए सायबर पंजीयन कार्यालय का उद्घाटन किया।

Loading...

Feb 16, 20265:41 PM