घरेलू शेयर बाजारों में एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। इसकी प्रमुख वजह आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ना और विदेशी निवेशकों की तरफ से ताजा निवेश रहा है। दरअसल, शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजारों में एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। इसकी प्रमुख वजह आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ना और विदेशी निवेशकों की तरफ से ताजा निवेश रहा है। दरअसल, शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है। बुधवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए। ओपनिंग के साथ ही जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा चढ़कर 82,200 के पार निकल गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी अपने पिछले बंद की तुलना में बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी का शेयर रॉकेट की रफ्तार से भागता हुआ नजर आया, तो वहीं टीसीएस से लेकर एचसीएल टेक तक के स्टॉक्स में भी शानदार तेजी दिखी।
बीएसई का सेंसेक्स 81,899.51 पर खुला और कुछ ही देर में ये 300 अकों से ज्यादा की उछाल के साथ 82,257.74 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आने लगा। कुछ ऐसी ही चाल एनएसई के निफ्टी की भी रही। 50 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद के मुकाबले मामूली सुस्ती लेकर 25,079.75 पर खुला और फिर सेंसेक्स की चाल से चाल मिलाकर 25,192.50 के स्तर तक चढ़ गया।
बाजार में तेजी के बीच बुधवार को करीब 1307 कंपनियों के स्टॉक्स ने अपने पिछले बंद के मुकाबले तेजी लेकर कारोबार की शुरुआत की। इसके साथ ही बाजार में मौजूद 1073 कंपनियों के शेयर ऐसे रहे, जिनकी ओपनिंग गिरावट के साथ रेड जोन में हुई। वहीं 140 कंपनियों के शेयरों की स्थिति में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। शुरुआती कारोबारी में टाइटन कंपनी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील और मैक्स हेल्थकेयर के शेयर सबसे ज्यादा भागने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में आगे रहे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.030 प्रतिशत ऊपर 47,965 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.06 फीसदी नीचे 26,673 पर कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन में मीड आटम फेस्टिवल के चलते शंघाई कंपोजिट में 8 अक्टूबर तक कारोबार नहीं होगा। 7 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.20 फीसदी गिरकर 46,602 पर बंद हुआ था। नैस्डेक कंपोजिट में 0.67 प्रतिशत और एसएंडपी 500 में 0.38 प्रतिशत की गिरावट रही।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैश्विक बाजार से मिले संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी है। वहीं जापान का निक्केई 225 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में दिखा।
Share Market Today July 24: अमेरिका-ईरान युद्ध से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, अमेरिका द्वारा 10% टैरिफ लगाने और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज।
आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।