×

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स उछला... निफ्टी 25,100 के पार

By: Arvind Mishra

Oct 09, 20251:14 PM

view7

view0

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स उछला... निफ्टी 25,100 के पार

भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई।

भारतीय शेयर बाजार ने बढ़त के साथ की शुरुआत

  • सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में तेजी, 5 में गिरावट
  • आईटी, आटो और फाइनेंशियल शेयर्स में ज्यादा बढ़त
  • बैंकिंग और एनर्जी शेयर्स दबाव में कारोबार कर रहे

मुंबई। स्टार समाचार वेब

भारतीय शेयर मार्केट में गुरुवार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स तेजी के साथ ओपन हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स की उछाल के साथ ट्रेड करते हुए खुला। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में टाटा स्टील, एचसीएलटेक, सनफॉर्मा, एमएडएम, इटरनल टॉप गेनर बने हुए थे। वहीं, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, टाटा मोर्टस, टाइटन लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। दरअसल, एक दिन पहले लाल निशान पर बंद होने के बाद शेयर मार्केट ने गुरुवार को हरे निशान के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है। जिसमें सेंसेक्स 201.23 अंक बढ़कर 81,974.89 पर रहा, तो निफ्टी भी 61.5 अंक की उछाल के साथ 25,109.65 पर रहा। सकारात्मक अंतरराष्ट्रीय धारणा ने घरेलू सूचकांकों में स्थिरता बनाए रखने में मदद की, जबकि निवेशक वैश्विक घटनाक्रमों पर आगे स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे थे। वहीं अमेरिकी डॉलर में मजबूती के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 2 पैसे टूटकर 88.77 प्रति डॉलर पर आ गया।

जोखिम प्रीमियम में दिखी गिरावट

बैंकिंग और बाजार विशेषज्ञ अजय बग्गा ने कहा कि इस्राइल-हमास शांति समझौते का पहला चरण राष्ट्रपति ट्रंप और कतर सरकार के अनुसार पूरा हो गया है। सुबह एशिया में पश्चिम एशिया जोखिम प्रीमियम में गिरावट देखी गई। जापान जश्न के मूड में है, जहां निक्केई एक बार फिर सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी मौजूदा 45 फीसदी स्लैब-वार कर ढांचे की जगह 10 प्रतिशत फ्लैट आयकर लगाने की बात कर रहे हैं।

एफपीआई ने किया अच्छा प्रदर्शन

भारतीय बाजारों में दो दिनों तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) का शुद्ध प्रवाह देखा गया है। आरबीआई ने रुपये की सुरक्षा के लिए अपतटीय एनडीएफ बाजारों में 15 अरब डॉलर की स्थिति बनाई है, जिससे रुपए को कुछ सहारा मिलने की उम्मीद है, जो इस साल सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली एशियाई मुद्रा रही है।

सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

कमोडिटी बाजार में सोने में तेजी जारी रही। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के विश्लेषक (प्रीसियस मेटल रिसर्च) मानव मोदी ने कहा कि सोना पहली बार 4,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया। व्यापक भू-राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के साथ-साथ अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए इस संपत्ति की ओर रुख किया, जिससे रिकॉर्ड तेजी आई। चांदी ने भी रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ, और उसे भी उन्हीं कारकों का समर्थन मिला जिनसे सोने और तांबे को मदद मिली।  

ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.41फीसदी ऊपर 48,405 पर और हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 26,819 पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.24 प्रतिशत ऊपर 3,930 पर कारोबार कर रहा है।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

शेयर बाजार में बढ़त... सेंसेक्स चढ़ा ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

8

0

शेयर बाजार में बढ़त... सेंसेक्स चढ़ा ऊपर तो निफ्टी 25,200 के पार

शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 82000 का आंकड़ा पार कर गया। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- निफ्टी 50 अंकों की बढ़त के साथ 25000 के ऊपर कारोबार कर रहा था।

Loading...

Oct 10, 202511:13 AM

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम 

7

0

सोने और चांदी में तूफानी तेजी, एक दिन में करीब 7,000 रुपए तक बढ़े दाम 

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,12,328 रुपए हो गई है, जो कि इससे पहले 1,11,842 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 91,972 रुपए हो गया है, जो कि पहले 91,574 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

Loading...

Oct 09, 20256:48 PM

फोर्ब्स... अंबानी सबसे अमीर... अडाणी दूसरे और तीसरे नंबर सावित्री  

7

0

फोर्ब्स... अंबानी सबसे अमीर... अडाणी दूसरे और तीसरे नंबर सावित्री  

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने फोर्ब्स की 2025 की लिस्ट के मुताबिक भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं। हालांकि, 12 फीसदी यानी कि 14.5 अरब डॉलर की गिरावट के साथ उनका टोटल नेटवर्थ फिलहाल 105 अरब डॉलर है।

Loading...

Oct 09, 202512:24 PM

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त बरकरार

6

0

शेयर बाजार में हरियाली... सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त बरकरार

घरेलू शेयर बाजारों में एक बार फिर तेजी देखी गई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ खुले। इसकी प्रमुख वजह आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ना और विदेशी निवेशकों की तरफ से ताजा निवेश रहा है। दरअसल, शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।

Loading...

Oct 08, 202511:26 AM