
सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही। कारोबारी दिन की शुरुआत में दोनों ही प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, दूसरी तिमाही में कंपनियों के अच्छे आय प्रदर्शन के मद्देनजर प्रमुख शेयरों में लिवाली के बीच सोमवार को प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,966.15 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे। वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे।
सोमवार को कारोबार के दौरान स्टॉक एक्सचेंज का गदर देखने को मिला और ज्यादातर बैंकिंग स्टॉक स्टॉक एक्सचेंज से भागते हुए नजर आए। मिडकैप में देखें, तो सेंट्रल बैंक शेयर 3.40 फीसदी, महाराष्ट्र बैंक शेयर 3.19 फीसदी, यूको बैंक शेयर 3.32 फीसदी और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शेयर 2.40 फीसदी एयू बैंक शेयर 2.10 फीसदी, यस बैंक शेयर 1.90 फीसदी, बैंक आॅफ इंडिया शेयर 1.84 फीसदी का तेजी से कारोबार करता रहा।
बाजार में तेजी के पीछे के कारणों के बारे में बात करें, तो ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल इसे बिहार चुनावों में एनडीए की बंपर जीत से प्रेरित बता रही है। कंपनी ने कहा कि शेयर बाजार के लिए ये जीत काफी सकारात्मक है। उम्मीद है कि बाजार इस जीत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देगा, क्योंकि इससे केंद्र में गठबंधन को भी स्थिरता मिलेगी। बिहार चुनावों में एनडीए गठबंधन ने 202 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक निर्णायक जीत पाई है। ये इससे पहले हुए चुनाव में जीती गई 122 सीटों से काफी ज्यादा हैं।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि अब तक घोषित दूसरी तिमाही के नतीजे आय वृद्धि में तेजी का संकेत देते हैं। शुद्ध लाभ में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछली छह तिमाहियों में सर्वश्रेष्ठ है। यह अनुमान से ज्यादा है। उपभोग के मौजूदा रुझान बताते हैं कि तीसरी तिमाही में आय में और सुधार होगा। विवेकाधीन उपभोग, खासकर आॅटोमोबाइल, तीसरी तिमाही में आय वृद्धि का नेतृत्व करेगा।
बाजार में लगातार तेजी और नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचना संभव नहीं हो पाया है क्योंकि एफआईआई ने सभी तेजी के दौरान बिकवाली जारी रखी है। बाजार के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने और वहां बने रहने के लिए एफआईआई की रणनीति में बदलाव जरूरी है। इसके लिए आय वृद्धि में लगातार सुधार की आवश्यकता है, जो तीसरी तिमाही से संभव है। अगर वैश्विक एआई व्यापार में गिरावट आती है, तो यह एक मददगार कारक होगा।
व्यापक एशियाई शेयर बाजार मोटे तौर पर नकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। जापान का निक्केई 225 बेंचमार्क, शंघाई का एसएसई कंपोजिट इंडेक्स और हांगकांग का हैंग सेंग लाल क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार काफी हद तक गिरावट के साथ बंद हुए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा कि नैस्डैक और एसएंडपी 500 अपने निचले स्तर से ऊपर चढ़कर सकारात्मक क्षेत्र में आ गए, व अंतत: दिन का कारोबार लगभग स्थिर रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
2 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में मिलाजुला रुख। MCX पर सोना सस्ता हुआ, जबकि सर्राफा बाजार में तेजी। देखें प्रमुख शहरों में चांदी के ताजा दाम।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी। सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल। कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान वार्ता का बाजार पर सकारात्मक असर। जानें आज की बड़ी अपडेट्स।
1 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट। MCX और सर्राफा बाजार में सोने के ताजा रेट और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान यहां जानें।
शेयर बाजार अपडेट 1 जुलाई 2026: सेंसेक्स और निफ्टी में रिकवरी, एशियाई बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों का ताजा हाल। जानिए आज बाजार की चाल कैसी है।
सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानें आज का ताजा गोल्ड-सिल्वर रेट और एमसीएक्स (MCX) पर बाजार के हाल की पूरी जानकारी
आज के शेयर बाजार का हाल जानें। भारतीय बाजार में सुस्ती, एशियाई बाजारों की स्थिति, कच्चे तेल की घटती कीमतें और अमेरिकी बाजारों के रिकॉर्ड स्तर की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम गिरे हैं। 24 कैरेट सोना 680 रुपये सस्ता हुआ। प्रमुख महानगरों में सोने-चांदी के आज के लेटेस्ट रेट्स यहाँ देखें।
29 जून का शेयर बाजार अपडेट: अमेरिका-ईरान तनाव और बढ़ते क्रूड ऑयल के दामों के बीच भारतीय बाजार सुस्त। जानें निफ्टी, सेंसेक्स और ग्लोबल मार्केट का पूरा हाल।
जुलाई 2026 में किन कंपनियों के शेयर एक्स-बोनस और एक्स-स्प्लिट होने जा रहे हैं? यहाँ जानें डिवाइन हीरा ज्वैलर्स, कृष्णा फॉस्केम सहित 5 कंपनियों के स्टॉक स्प्लिट और बोनस की पूरी जानकारी
EPFO की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून से 30 जून 2026 तक सिस्टम माइग्रेशन के कारण बंद रहेंगी। जानें मेंबर पोर्टल, एम्प्लॉयर पोर्टल और UMANG ऐप पर क्या प्रभाव पड़ेगा।