×

राहत की उम्मीद...जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की तारीखों का एलान

जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक का ऐलान हो गया है। सरकार ने ऐलान किया कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक सितंबर में नई दिल्ली में होगी। बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है, जिनका असर सीधे तौर पर जनता की जेब पर पड़ेगा।

By: Arvind Mishra

Aug 23, 202510:27 AM

view22

view0

राहत की उम्मीद...जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की तारीखों का एलान

यह बैठक 3 और 4 सितंबर 2025 को दिल्ली में होगी।

  • तीन-चार सितंबर को होगी काउंसिल की बैठक

  • बैठक पर पूरे देशभर के लोगों की टिकीं निगाहें

  • दिवाली से पहले मिल जाएगी टैक्स से राहत 

    नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
  • जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक का ऐलान हो गया है। सरकार ने ऐलान किया कि जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक सितंबर में नई दिल्ली में होगी। बैठक में कई अहम फैसले होने की उम्मीद है, जिनका असर सीधे तौर पर जनता की जेब पर पड़ेगा। काउंसिल की इस बैठक में त्योहारों से पहले टैक्स स्लैब में कुछ राहत, महंगे हो चुके रोजमर्रा के सामानों पर जीएसटी दरों में कमी और छोटे कारोबारियों के लिए कंप्लायंस आसान करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा, इंश्योरेंस, रियल एस्टेट और ई-कॉमर्स सेक्टर से जुड़े प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। दअसल, जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक 3 और 4 सितंबर को नई दिल्ली में होगी। इसमें केंद्र सरकार के तीन स्तंभ वाले जीएसटी रिफॉर्म्स पर चर्चा होगी। जीएसटी 2.0 में टैक्स की दरों में बड़े पैमाने पर किया गया बदलाव शामिल है। जीएसटी स्ट्रक्चर में किए गए सुधार और आम आदमी को मिलने वाली राहत के अलावा काउंसिल सरकार द्वारा प्रस्तावित 2-रेट जीएसटी स्ट्रक्चर पर भी सोच-विचार करेगी।
  • शराब पर लगेगी 40 फीसदी जीएसटी

  • गौरतलब है कि जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत 12 परसेंट और 28 परसेंट स्लैब को 5 परसेंट और 18 परसेंट के स्लैब में शामिल कर लिए जाने के प्रस्ताव को जीओएम ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। अब इस पर काउंसिल की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। सरकार ने शराब, जुआ, तंबाकू जैसे सिनफुल गुड्स पर 40 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगाए जाने का भी प्रस्ताव रखा है।
  • देश की आम जनता को मिलेगी राहत

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की जनता को सबोधित करते हुए जीएसटी दरों को कम करने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि इस दिवाली तक देश के आम नागरिकों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। केंद्र सरकार ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स की संशोधित व्यवस्था में सिर्फ दो टैक्स रेट्स- 5 परसेंट और 18 परसेंट का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही 12 परसेंट और 28 परसेंट वाला टैक्स स्लैब समाप्त हो जाएगा।
  • 5 फीसदी से कम का स्लैब

  • मौजूदा समय में 0 परसेंट, 5 परसेंट, 12 परसेंट, 18 परसेंट और 28 परसेंट के चार स्लैब हैं, जिन्हें घटाकर केवल  स्लैब रखे जाएंगे। स्टैंडर्ड और मेरिट। देश के रोजगार सृजन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर में 5 प्रतिशत से कम का एक स्पेशल स्लैब रखा जाएगा।
  • सात हानिकारक वस्तुएं

  • 40 परसेंट का भी एक स्लैब प्रस्तावित है, जिसमें पांच से सात हानिकारक वस्तुएं शामिल होंगी। प्रस्ताव के मुताबिक, 12 परसेंट  वाले स्लैब में शामिल 99 परसेंट वस्तुएं 5 परसेंट वाले स्लैब में आए जाएंगी। इसी प्रकार से  28 परसेंट  वाले स्लैब में शामिल 90 परसेंट वस्तुएं 18 परसेंट वाले स्लैब में शामिल हो जाएंगी।
  • ये चीजें हो जाएंगी सस्ती

  • उम्मीद जताई जा रही है कि छोटी कारों पर जीएसटी को 28 परसेंट से घटाकर 18 परसेंट कर दिया जाएगा, जिससे इनकी कीमत कम हो जाएंगी। वित्त मंत्रालय द्वारा दो-दर वाली जीएसटी संरचना के प्रस्ताव को जीएसटी काउंसिल द्वारा मंजूरी मिलने के बाद नमकीन, भुजिया, स्नैक्स, नूडल्स, मक्खन, घी जैसी आम इस्तेमाल की वस्तुओं की कीमतें सस्ती हो जाएंगी।  आम आदमी द्वारा उपभोग की जाने वाली खाद्य और शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं शून्य या 5 परसेंट जीएसटी स्लैब के तहत आ जाएगी। 

COMMENTS (0)

RELATED POST

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

LPG e-KYC Rules 2026: गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी पर नई गाइडलाइन जारी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने LPG e-KYC पर स्थिति साफ की। जानें किन उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है और किन्हें मिली है बड़ी छूट।

Loading...

Mar 17, 20267:04 PM

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

TMC Candidate List 2026: ममता बनर्जी ने किया 291 उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम में सुवेंद्र अधिकारी से सीधी टक्कर

West Bengal Election 2026: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 291 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी की। ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ेंगी चुनाव। जानें बीजेपी पर क्या बोलीं 'दीदी'

Loading...

Mar 17, 20264:57 PM

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: निर्वाचन आयोग का बड़ा फेरबदल, 19 IPS अधिकारियों और मुख्य सचिव का तबादला

West Bengal Assembly Election 2026 के मद्देनजर चुनाव आयोग ने बंगाल के मुख्य सचिव, गृह सचिव और 19 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जानें नए अधिकारियों की पूरी सूची और चुनाव की तारीखें

Loading...

Mar 17, 20263:24 PM

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर, पांच लोगों की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बस और ट्रेलर ट्रक की जोरदार टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका अफरा-तफरी से भर गया।

Loading...

Mar 17, 20261:34 PM

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा: आठ सांसदों का निलंबन निरस्त, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन निरस्त हो गया है। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू की तरफ से प्रस्ताव रखे जाने के बाद लोस अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा सांसदों की तरफ से मतदान कराया।

Loading...

Mar 17, 202612:54 PM