केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें सोमवार को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन महादेव चलाया। इन आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि जिन आतंकियों ने बैसरन घाटी में हमारे 26 पर्यटकों को मारा, उन्हें सोमवार को ढेर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन महादेव चलाया। इन आतंकियों के नाम सुलेमान, फैजल अफगान और जिब्रान हैं। सुलेमान लश्कर का कमांडर था। इसके ढेरों सबूत हैं। अफगान और जिब्रान ए श्रेणी के आतंकी थे। ये तीनों पहलगाम हमले के आतंकी थे और तीनों मारे गए। शाह ने बताया कि आतंकियों की मदद करने वाले दो आरोपियों की भी पहचान हो गई है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित शाह ने कहा कि 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 लोग मारे गए। मैं उसी दिन श्रीनगर के लिए निकल गया। पीएम मोदी ने 23 और 24 अप्रैल को सीसीएस की मीटिंग की। इसमें सिंधु जल संधि को स्थगित करने का काम किया, जो कांग्रेस का ब्लंडर था। उन्होंने सीसीएस में लिए गए फैसले गिनाए और कहा कि सीसीएस ने यह संकल्प लिया कि आतंकी जहां भी छिपे हैं, उनको और उन्हें ट्रेनिंग देने वालों को उचित जवाब दिया जाएगा। गोगोई जी मोदीजी के बिहार जाने की बात कह रहे थे, मोदी जी जिस दिन बिहार गए, उस दिन पहलगाम में कुछ नहीं था, सिर्फ राहुल गांधी थे। चुनावी भाषण करने की बात पर मुझे आपत्ति है। देश के प्रधानमंत्री का कर्तव्य होता है कि जनता पर जघन्य हमला होता है, तो उसे जवाब देना। शाह ने पीएम मोदी के बिहार में दिए गए भाषण के कुछ अंश पढ़कर भी सुनाए।
शाह ने कहा कि इसमें किसी को चुनावी भाषण दिखाई देता है, तो उसकी समझ पर सवालिया निशान लगता है। यह चुनावी भाषण नहीं, देश की 140 करोड़ जनता की भावनाएं हैं। जैसे चश्मे होते हैं, वैसा ही दिखाई देता है। 30 अप्रैल को सीसीएस की बैठक में सेनाओं को पूर्ण ऑपरेशन फ्रीडम देने का काम मोदी जी ने किया। 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चला और नौ आतंकी ठिकाने पूरी तरह ध्वस्त कर दिए गए। इससे संयमित हमला नहीं हो सकता। हमने नौ आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए, लेकिन एक भी सिविलियन नहीं मरा। केवल आतंकी मारे गए, उन्होंने एक-एक कैंप के नाम भी सदन में लिए और कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक में हमने पीओके पर ही हमला किया। एक तरह से भारत की भूमि पर ही हमला किया। इस बार सौ किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया।
शाह ने कहा कि बहुत नजदीक से की गई गोलाबारी में हमारे कुछ गुरुद्वारे और धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचा। हमारे कुछ नागरिक भी हताहत हुए। उन्होंने अगले दिन भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के छह रडार सिस्टम ध्वस्त किए जाने की जानकारी दी और ध्वस्त किए गए एयरबेस के नाम भी गिनाए। शाह ने कहा कि उनके रिहायशी इलाकों पर हमले के बावजूद हमने ऐसा नहीं किया। हमने उनकी हमला करने की क्षमता को पंगू कर दिया। पाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था। इसलिए 10 मई को पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ को फोन किया और शाम पांच बजे हमने संघर्ष विराम किया। युद्ध करना या न करना सोच कर करना पड़ता है।
मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद जमील समेत इस ऑपरेशन में मारे गए। शाह ने आतंकियों के नाम भी सदन में गिनाए और कहा कि कल ये (विपक्षी सांसद) मुझसे पूछ रहे थे कि पहलगाम के दोषी कहां गए। ये 10 जो नाम पढ़े हैं, उनमें से आठ चिदंबरम एंड कंपनी के जमाने में आतंकी घटनाएं घटाते थे। इन्हें हमारी सेना ने चुन-चुनकर मारा है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी बोले हैं, वो आथेंटिक शब्द हैं। इसको मैं बढ़ा नहीं सकता। कम से कम सौ आतंकी मारे गए।
शाह ने बताया कि 7 मई को 1 बजकर 26 मिनट पर हमारा काम समाप्त हो गया था। हमारे डीजीएमओ ने उनके डीजीएमओ को बता दिया कि हमने इन आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। मनमोहन सिंह की तरह ऐसा नहीं हो सकता कि वो हम पर हमला करें और हम चुपचाप बैठे रहें। हमने आतंकी ठिकानों पर जो हमला किया, उसे पाकिस्तान ने अपने ऊपर हमला मान लिया। उससे ये गलती हो गई। गृह मंत्री ने बताया कि दूसरे दिन इनकी श्रद्धांजलि का कार्यक्रम हुआ और सेना के आला अफसर वहां उपस्थित हुए और कंधा दिया। सिंदूर ने पाकिस्तान को पूरी दुनिया में एक्सपोज कर दिया कि पाकिस्तान का आतंक स्टेट स्पांसर टेररिज्म है। आठ मई को पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला किया, लेकिन कोई मिसाइल ठिकाने पर नहीं पहुंची।
शाह ने सुरक्षा परिषद की सदस्यता के अमेरिकी प्रस्ताव को नेहरू ने यह कहकर ठुकरा दिया कि हम इसे स्वीकार नहीं सकते। इससे चीन जैसे महान देश को बुरा लगेगा। राजीव गांधी फाउंडेशन ने क्या एमओयू किया था, चीन के साथ, ये तो बताओ भाई। जब डोकलाम में हमारे सैनिक चीन के सामने आंख में आंख डालकर बैठे थे, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत के साथ मीटिंग कर रहे थे। तीन-तीन पीढ़ी तक चीन प्रेम गांधी परिवार का उतर नहीं रहा। पाकिस्तान कांग्रेस का ब्लंडर है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।