×

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की।

By: Prafull tiwari

Aug 10, 202512 hours ago

view1

view0

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

बैंकॉक। भारत के युवा मुक्केबाजों ने बैंकॉक में आयोजित एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।  रविवार को निशा (54 किलोग्राम) और मुस्कान (57 किलोग्राम) ने स्वर्ण पदक जीते। इनके अलावा अन्य पांच खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल अपने नाम किए। वहीं, पुरुषों के फाइनल में, राहुल कुंडू (75 किलोग्राम) ने उज्बेकिस्तान के दिग्गज मुहम्मदजोन याकूपबोवेक पर जीत हासिल करके पदक अपने नाम किया, जिससे भारत के पदकों की संख्या 14 हो गई। इसमें तीन स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।

इसके अलावा, अंडर-19 स्पर्धा में भाग ले रहीं 10 महिला मुक्केबाजों में से नौ पदक जीतकर लौट रही हैं। इनमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक हैं। अंडर-19 और अंडर-22 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। भारत के उभरते सितारों को एशिया के कुछ सबसे मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए मंच मिला है। भारत ने 40 मुक्केबाजों का एक मजबूत दल उतारा है।

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की। मुस्कान ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कजाकिस्तान की अयाजान एर्मेक को 3:2 से हराकर स्प्लिट डिसीजन हासिल किया। पुरुषों की स्पर्धा में, राहुल ने 75 किलोग्राम वर्ग में उज्बेकिस्तान के मुहम्मदजोन के खिलाफ 4:1 से जीत हासिल करते हुए अपना आत्मविश्वास बरकरार रखा। भारत ने अंडर-22 वर्ग में भी 13 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें सोमवार को पांच मुक्केबाज स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

रविवार को स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली अन्य भारतीय महिलाओं में, विनी को 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में उज्बेकिस्तान की सेवारा मामातोवा से शिकस्त झेलनी पड़ी, जबकि जापान की अरिंदा अकिमोटो ने 65 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में निशा को 4:1 से हराया।

उच्च भार वर्ग में, आरती कुमारी (75 किलोग्राम) चीन की टोंगटोंग से हार गईं, जबकि कृतिका वासन (80 किलोग्राम) को कजाकिस्तान की कुराले येगिनबाइकजी के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। पार्ची टोकस (80+ किलोग्राम) को उज्बेकिस्तान के सोबिराखोन शाखोबिदिनोवा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में, मौसम सुहाग 65 किलोग्राम के फाइनल में उज्बेकिस्तान के जाखोंगिर जैनिडिनोव से हार गए, जबकि हेमंत सांगवान को कजाकिस्तान के रसूल असांखानोव से हार का सामना करना पड़ा। यशिका (महिला, 51 किलोग्राम), आकांक्षा फलसवाल (महिला, 70 किलोग्राम), शिवम (पुरुष, 55 किलोग्राम) और गौरव (पुरुष, 85 किलोग्राम) ने कांस्य पदक जीता।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ऋषभ पंत निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे : आकाश चोपड़ा

1

0

अगर हम कुल मिलाकर देखें, तो ऋषभ पंत आठ शतक लगा चुके हैं और एमएस धोनी छह शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत पहले ही रनों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Loading...

Aug 10, 202512 hours ago

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

1

0

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की।

Loading...

Aug 10, 202512 hours ago

न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, बुलावायो, सीरीज में 2-0, क्लीन स्वीप 

वैश्विक स्तर पर देखा जाए, तो यह टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने साल 1938 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2002 में पारी और 360 रन से जीत दर्ज की थी।

Loading...

Aug 09, 20258:48 PM

टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम 

जिम्बाब्वे में न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली गई थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Loading...

Aug 09, 20258:43 PM