×

टी20 सीरीज: टिम डेविड की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

By: Prafull tiwari

Aug 10, 202512 hours ago

view1

view0

टी20 सीरीज: टिम डेविड की तूफानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 17 रन से हराया

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को डार्विन में खेले गए पहले टी20 मैच में 17 रन से शिकस्त दी। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली।  रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआत में लड़खड़ा गई। मारारा क्रिकेट ग्राउंड पर टीम को ट्रेविस हेड (2) के रूप में 15 के स्कोर पर बड़ा झटका लगा। इसके बाद जोश इंगलिस (0) और कप्तान मिचेल मार्श (13) भी चलते बने। टीम 30 रन तक टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से कैमरून ग्रीन ने टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जोड़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की।

ग्रीन 13 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद डेविड ने बेन ड्वारशुइस (17) के साथ सातवें विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर की ओर ला दिया। टिम डेविड 52 गेंदों में आठ छक्कों और चार चौकों की मदद से 83 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। विपक्षी टीम की ओर से क्वेना मफाका ने सर्वाधिक चार शिकार किए, जबकि कगिसो रबाडा ने दो विकेट झटके। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 161 रन ही बना सकी।  टीम 48 के स्कोर तक कप्तान एडेन मार्करम (12), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस (14) और देवाल्ड ब्रेविस (2) के विकेट गंवा चुकी थी।

यहां से रयान रिकेल्टन ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। स्टब्स 37 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 71 रन जोड़े। विपक्षी टीम की ओर से जोश हेजलवुड और बेन ड्वारशुइस ने तीन-तीन शिकार किए, जबकि एडम जांपा को दो विकेट हाथ लगे। दोनों देश 12 अगस्त को इसी मैदान पर दूसरा टी20 मैच खेलेंगे, जिसके बाद केर्न्स में 16 अगस्त को अंतिम टी20 मुकाबला आयोजित होगा। टी20 के बाद तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

COMMENTS (0)

RELATED POST

ऋषभ पंत निश्चित रूप से धोनी से आगे निकल जाएंगे : आकाश चोपड़ा

1

0

अगर हम कुल मिलाकर देखें, तो ऋषभ पंत आठ शतक लगा चुके हैं और एमएस धोनी छह शतक लगा चुके हैं। ऋषभ पंत पहले ही रनों की संख्या के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Loading...

Aug 10, 202512 hours ago

एशियन अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का जलवा, मुक्केबाजों ने कर दी मेडल्स की बरसात

निशा ने दिन के दूसरे मुकाबले में भारत के लिए स्वर्ण पदक का खाता खोला। उन्होंने चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में दबदबा बनाते हुए 4:1 से जीत दर्ज की।

Loading...

Aug 10, 202512 hours ago

न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, बुलावायो, सीरीज में 2-0, क्लीन स्वीप 

वैश्विक स्तर पर देखा जाए, तो यह टेस्ट इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार है। टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिसने साल 1938 में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 579 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने साल 2002 में पारी और 360 रन से जीत दर्ज की थी।

Loading...

Aug 09, 20258:48 PM

टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीका की युवा टीम 

जिम्बाब्वे में न्यूजीलैंड-जिम्बाब्वे-दक्षिण अफ्रीका के बीच त्रिकोणीय टी20 सीरीज खेली गई थी। फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Loading...

Aug 09, 20258:43 PM