देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के दूषित पानी ने मध्यप्रदेश की ऐसी किरकिरी कराई की भारतीय क्रिकेट टीम तक डर गई। भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और निर्णायक मैच के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। यूं तो टीम इंडिया इंदौर के फाइव स्टार होटल में रुकी है।

ये प्यूरीफायर आरओ और बोतल में बंद पानी को भी दोबारा शुद्ध करता है।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के दूषित पानी ने मध्यप्रदेश की ऐसी किरकिरी कराई की भारतीय क्रिकेट टीम तक डर गई। भारतीय क्रिकेट टीम तीसरे और निर्णायक मैच के लिए इंदौर पहुंच चुकी है। यूं तो टीम इंडिया इंदौर के फाइव स्टार होटल में रुकी है। टीम इंडिया को देखते हुए होटल ने भी काफी इतंजामात किए होंगे। वैसे भी फाइव स्टार होटल अपनी साफ-सफाई और हाइजीन के लिए जाने जाते हैं। फिर भी टीम इंडिया को जाहिर दौर पर टेंशन सता रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल दूषित पानी से बचने के लिए अपने साथ इंदौर में तीन लाख रुपए का वाटर प्यूरीफायर लेकर गए हैं। ये प्यूरीफायर आरओ और बोतल में बंद पानी को भी दोबारा शुद्ध करता है। गिल ने ये मशीन अपने कमरे में लगवाई है।
कोहली फ्रांस का पीते हैं पानी
होटल में सुरक्षित पानी को लेकर तमाम तरह के विकल्प हैं जिनमें आरओ के पानी से लेकर बोतलों का पानी भी शामिल है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम और ज्यादा सावधानी बरतना चाहती है। पानी को लेकर वैसे भी भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी सजग रहते हैं। वह इवियान नैचुरल स्प्रिंग वाटर ही पीते हैं जो फ्रांस से आता है।
बीसीसीआई भी सतर्क
गौरतलब है कि हाल ही में इंदौर पूरे भारत में काफी चर्चा में रहा। इसका कारण यहां का दूषित पानी था जिसकी पीने से 23 लोगों की जान चली गई है। ये मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है और टीम इंडिया भी इसे लेकर सावधान है। टीम इंडिया ही नहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी इसे लेकर सतर्क है और कोई कसर नहीं छोड़ रही है।
स्टेडियम और आसपास का इलाका नो-फ्लाइंग जोन
होल्कर स्टेडियम और उसके 5 किलोमीटर के दायरे को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने और पतंगबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। स्टेडियम के अंदर और बाहर करीब 1500 से अधिक पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को चार सेक्टरों में बांटा गया है। सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ आसपास की बहुमंजिला इमारतों से भी निगरानी रखी जाएगी। टिकटों की कालाबाजारी करने वालों पर क्राइम ब्रांच की विशेष नजर रहेगी।
राजेश दंडोतिया, एडीसीपी
रविवार दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इन मार्गों पर सामान्य वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन रूट्स पर केवल पासधारी और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा।
ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था
मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए यशवंत क्लब, अभय प्रशाल, बास्केटबॉल ग्राउंड, विवेकानंद स्कूल, बाल विनय मंदिर, जीएसआईटीएस और पंचम की फैल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे तय किए गए डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
यह भी पढ़िए... इंदौर... राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे...अव्यान के परिवार से मिले


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच से पहले कप्तान शुभमन गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को लेकर बड़ा बयान दिया है। जानें संभावित प्लेइंग इलेवन और पूरी खबर।
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।
टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया है। जानिए उनकी इस 86 रनों की तूफानी पारी और मैच की हाइलाइट्स।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु में रिहैब के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें और समय देने की सलाह दी है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद विदेशी लीग में खेलने का फैसला किया है। वह यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स से जुड़ गए हैं।
जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के बाद तेज गेंदबाज आकिब नबी को श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में आकिब नबी को शामिल किया गया है। जानिए रणजी ट्रॉफी के इस स्टार गेंदबाज का शानदार फर्स्ट-क्लास रिकॉर्ड और पूरी टीम का विवरण।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के बरी किए जाने के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने निराशा जताई है। जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी और पहलवानों के अगले कदमों के बारे में।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। जानिए टीम के गेंदबाजी संयोजन और हेड-टू-हेड आंकड़ों की पूरी रिपोर्ट।