भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्मारती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे जाप करते नजर आए।

विराट कोहली सुबह-सुबह उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में शामिल हुए।

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
भारत-न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में खेले जाने वाले मैच से पहले विराट कोहली और कुलदीप यादव मध्यप्रदेश के उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों ने त्रिपुंड (तिलक) लगवाया। इसके बाद भस्मारती में शामिल हुए। दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान वे जाप करते नजर आए। इस मौके पर महाकाल मंदिर समिति की ओर से दोनों का सम्मान किया गया। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर भागवान महाकाल की शरण में पहुंचे। उन्होंने आज यानी शनिवार को सुबह-सुबह उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दर्शन किए और भस्मारती में शामिल हुए। वहीं पूजा-अर्चना के बाद संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कुलदीप यादव ने कहा-महाकाल मंदिर आकर बहुत अच्छा लगा। क्रिकेट के साथ-साथ अपनी लाइफ में भी अच्छा करते रहें, भगवान महाकाल का आशीर्वाद सब पर बना रहे बस यही मांगा है।
कल आए थे गौतम गंभीर
टीम इंडिया इस समय इंदौर में है जहां रविवार को उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा और निर्णायक मैच खेलना है। इस मैच से पहले कोहली ने महाकाल के दर्शन किए हैं। कोहली से पहले शुक्रवार को टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल भी महाकाल के दर्शन करने आए थे। इन दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
सुकून से बैठे आए नजर
विराट कोहली नंदी की मूर्ती के पास शांति से बैठे हुए नजर आए। वह काफी सुकून में दिख रहे थे। कोहली पहले भी कई बार यहां आ चुके हैं। वह अपनी पत्नी अनुष्का के साथ महाकाल के दर्शन भी कर चुके हैं। इस बार कोहली कुलदीप यादव के साथ पहुंचे। इस मंदिर की भस्मारती काफी प्रसिद्ध है और हर किसी की कोशिश होती है कि वह इसका हिस्सा बने। कोहली ने भी यही किया। हाल के समय में कोहली काफी आध्यत्मिकता में लीन दिखाई दिए हैं।
शानदार फॉर्म में कोहली
कोहली अभी शानदार फॉर्म में है। उन्होंने इस सीरीज के पहले मैच में 93 रनों की पारी खेली। वह वनडे में पिछली छह पारियों में से पांच में 50 से ज्यादा का स्कोर करने में सफल रहे हैं। इसमें से दो बार तो उन्होंने शतक जमाया है। इंदौर में खेला जाने वाला तीसरा वनडे निर्णायक मैच है और इस मैच में टीम इंडिया के लिए जरूरी है कि कोहली का बल्ला चले और भारत को मैच के साथ-साथ सीरीज में भी जीत मिले।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।