×

इंदौर के लालबाग पैलेस को मिलेगा नया स्वरूप, संवरेगा 47 करोड़ में, सीएम ने किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस  ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रयास कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बैठक कक्ष, क्राउन हॉल, बैंकेट हॉल, दरबार हॉल, किंग्स आॅफिस, मंत्रणा कक्ष, पश्चिमी बैठक कक्ष, भारतीय भोजन कक्ष पुरुष एवं महिला, बॉल रूम आदि की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। आर्किटेक्ट

By: Prafull tiwari

May 20, 20255:37 PM

view33

view0

इंदौर के लालबाग पैलेस को मिलेगा नया स्वरूप, संवरेगा 47 करोड़ में, सीएम ने किया भूमिपूजन

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक स्थल लालबाग पैलेस पहुंचकर होल्कर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 47.59 करोड़ रुपए लागत से लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने लालबाग पैलेस का भ्रमण भी किया, जहां उन्होंने महल की ऐतिहासिक संरचना और सौंदर्य का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस  ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रयास कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बैठक कक्ष, क्राउन हॉल, बैंकेट हॉल, दरबार हॉल, किंग्स आॅफिस, मंत्रणा कक्ष, पश्चिमी बैठक कक्ष, भारतीय भोजन कक्ष पुरुष एवं महिला, बॉल रूम आदि की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। आर्किटेक्ट श्री पुनीत सोहल द्वारा लालबाग पैलेस परियोजना का प्रजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उन्होंने लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास के लिए किए गए कार्य एवं आगामी कार्य योजना से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस महत्वाकांक्षी कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना व्यक्त की। यह कार्य लालबाग के समृद्ध इतिहास और उसकी पुन: प्रतिष्ठा के लिए एक नई शुरूआत का प्रतीक है। उद्यान और होल्कर्स की विरासत को जीवंत रखने, उद्यान को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधि स्थल के रूप में विकसित करने एवं ऐतिहासिक अवधारणा पर आधारित रचना अनुसार पुन:विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जाएगा।

 इसके लिए 47.59 करोड़ की स्वीकृति सिंहस्थ मद अंतर्गत प्राप्त हुई है। यह कार्य मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। कार्य की समय सीमा 24 माहअर्थात मई 2027 निर्धारित है। इसमें  बाउंड्री वाल,  पाथवे,  पार्किंग, सॉफ्ट स्केपिंग एवं सिंचाई, जनसुविधा, टिकिट काउंटर, उद्यान कैफे,  मुक्ताकाश मंच, मंडप,रानी अहिल्या बाई आत्मरक्षा केंद्र (बालिकाओं के लिए), वनस्पति रक्षा ग्रह, बाहरी विद्युतीकरण, सजावटी प्रकाश खंभे, बगीचे के लिए पाइप संगीत प्रणाली, सीसीटीवी आदि का कार्य किया जाएगा।

COMMENTS (0)

RELATED POST

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

दतिया बनेगा विकास और किसान समृद्धि का रोल मॉडल: CM डॉ. यादव ने सेवढ़ा में दी 529 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया के सेवढ़ा में 529 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। रतनगढ़ सिंचाई परियोजना और स्कूलों में मुफ्त दूध वितरण जैसी बड़ी घोषणाएं। जानें दतिया की नई विकास यात्रा।

Loading...

Feb 21, 20267:59 PM

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

MP Voter List 2026: मध्यप्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, कुल 5.39 करोड़ वोटर्स

मध्यप्रदेश में अंतिम मतदाता सूची 2026 का प्रकाशन हुआ। प्रदेश में कुल 5.39 करोड़ मतदाता हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने राजनीतिक दलों को सौंपी सूची।

Loading...

Feb 21, 20266:49 PM

उज्जैन हादसा: ट्रक ने MBBS छात्र को कुचला, गुस्साए मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम

उज्जैन हादसा: ट्रक ने MBBS छात्र को कुचला, गुस्साए मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम

उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र हर्षित मेहरा की मौत। हादसे के बाद मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया अरेस्ट

Loading...

Feb 21, 20266:03 PM

इंदौर में बवाल: भाजयुमो-कांग्रेस में पत्थरबाजी... पुलिस का फूटा सिर

इंदौर में बवाल: भाजयुमो-कांग्रेस में पत्थरबाजी... पुलिस का फूटा सिर

दिल्ली में भारत एआई समिट के दौरान कांग्रेसियों द्वारा किए प्रदर्शन के बाद भाजयुमों आज पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए प्रदर्शन में भाजयुमो और कांग्रेसी कार्यकर्ता आपस में  भिड़ गए। एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी।

Loading...

Feb 21, 20263:19 PM

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने उपनेता प्रतिपक्ष कटारे का इस्तीफा किया नामंजूर

मध्यप्रदेश: कांग्रेस ने उपनेता प्रतिपक्ष कटारे का इस्तीफा किया नामंजूर

मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए परिवार और क्षेत्र की जनता को समय न दे पाने को कारण बताया।

Loading...

Feb 21, 20263:01 PM