उज्जैन के आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सामने ट्रक की टक्कर से MBBS छात्र हर्षित मेहरा की मौत। हादसे के बाद मेडिकल छात्रों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को किया अरेस्ट

उज्जैन। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन के आगर रोड पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने एमबीबीएस (MBBS) सेकेंड ईयर के छात्र को रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पूरे मेडिकल कैंपस में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई।
मृतक की पहचान 20 वर्षीय हर्षित मेहरा के रूप में हुई है। हर्षित मूल रूप से इंदौर का रहने वाला था और कॉलेज हॉस्टल में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहा था। शनिवार सुबह जब वह हॉस्टल से निकलकर कॉलेज गेट के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्षित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हादसे की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों छात्र सड़क पर उतर आए और आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। छात्रों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों की मांगें...
कॉलेज गेट के सामने तत्काल स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
आगर रोड पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए सख्त ट्रैफिक पुलिस तैनात हो।
छात्रों का आरोप है कि इस डेंजर पॉइंट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए।
चक्काजाम की सूचना मिलते ही सीएसपी पुष्पा प्रजापति और चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि कॉलेज के सामने सड़क सुरक्षा के पुख्ता उपाय किए जाएंगे और स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। आश्वासन के बाद करीब एक घंटे से जारी चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हर्षित के निधन से कॉलेज स्टाफ भी गमगीन है। डॉ. रुचि मिश्रा के अनुसार, हर्षित पढ़ाई के साथ-साथ म्यूजिक में भी बेहद टैलेंटेड था और हाल ही में उसने सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में अवॉर्ड भी जीते थे। हर्षित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी माँ इंदौर में मेहंदी डिजाइनर का काम कर परिवार पालती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।