मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए परिवार और क्षेत्र की जनता को समय न दे पाने को कारण बताया।

हेमंत कटारे ने अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के भिंड जिले की अटेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए परिवार और क्षेत्र की जनता को समय न दे पाने को कारण बताया। साथ ही यह भी कहा कि पार्टी जिसे भी जिम्मेदारी देगी, वे पूरा सहयोग करूंगा। इधर, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के भोपाल आगमन से दो दिन पहले इस्तीफे से सियासी हलचल बढ़ गई है। हालांकि उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के इस्तीफा को पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज यानी शनिवार को कहा- सोशल मीडिया पर हेमंत कटारे ने अपनी बात रखी है, ना कि इस्तीफे की कोई बात की है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने की पुष्टि
गौरतलब है कि शुक्रवार को शाम 7 बजे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कटारे के इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी। पार्टी ने विधिवत प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा- मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार को सौंपा है। लेकिन दूसरे दिन पटवारी ने ही कह दिया किया इस्तीफे की कोई बात ही नहीं।

कटारे ने एक्स पर ये लिखा
आज यानी शनिवार को दोपहर 1:5 बजे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने अपने एक्स पर लिखा- कांग्रेस मेरे स्व. पिताजी की विरासत है! और हां... मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम कयास ना लगाएं। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी कभी नेता भी इंसान होता है। अब जरा ध्यान से सुन लो... भाजपाइयों, ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा। और हमेशा की तरह आपको धोने का कार्य करूंगा। चाहे मुद्दा गौमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का। हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा। तैयारी मजबूत रखिएगा। क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं। और वही विश्वास मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
यह भी पढ़िए...

मध्यप्रदेश के दमोह में 3 साल के बच्चे अनिरुद्ध की हत्या कर शव भूसे में फेंक दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और एफएसएल टीम जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे बंगाल में सुशासन और विकास के नवयुग का प्रारंभ बताया।
भोपाल के ऐशबाग में सार्वजनिक शौचालय को लेकर नगर निगम और रेलवे के बीच विवाद गहराया। निगम ने रेलवे को बाउंड्री वॉल हटाने का नोटिस देते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है
मऊगंज जिले के बहुती गांव में अकेली रह रही महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। घर का सामान बिखरा मिला है, जिससे पुलिस चोरी और संपत्ति विवाद दोनों एंगल से जांच कर रही है।
मैहर सिविल अस्पताल में घायल महिला को रीवा रेफर करने के बावजूद चार घंटे तक एंबुलेंस नहीं मिली। एक वाहन में डीजल खत्म था तो दूसरे में ऑक्सीजन नहीं, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था और 108 सेवा की लापरवाही उजागर हुई।
मुकुंदपुर रेंज के गोरा गांव में अवैध तेंदूपत्ता तोड़ाई की शिकायत पर वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा। मौके पर लोगों को चेतावनी देकर वन अपराधों के खिलाफ विशेष निगरानी अभियान और सख्ती जारी रखने की बात कही गई।
सोनौरा मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की धीमी प्रगति पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने नाराजगी जताई। 15 दिनों में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर 25 करोड़ के टेंडर को निरस्त कर एजेंसी टर्मिनेट करने की चेतावनी दी गई।
265 करोड़ के सतना स्टेशन रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की रफ्तार बेहद धीमी है। 24 माह में पूरा होने वाले काम का 20 माह बाद भी आधा हिस्सा अधूरा है, जिससे पीएम गति शक्ति यूनिट और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली सवालों में घिर गई।
आरटीआई जवाब में स्पष्ट हुआ कि सार्थक ऐप के नियम नियमित कर्मचारियों तक सीमित हैं। बावजूद इसके एनएचएम संविदाकर्मियों पर ऐप अटेंडेंस का दबाव बना हुआ है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली, मानदेय विवाद और प्रशासनिक सख्ती पर बहस तेज हो गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 साल की लापता किशोरी का कंकाल मिलने का सनसनी फैल गई। दावा किया जा रहा है कि सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र में मिले कंकाल के अवशेष लापता नंदनी कुशवाह के हैं। जो डेढ़ महीने से लापता थी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह