आतंकवाद की फैक्ट्री है पड़ोसी मुल्क : संजय झा

सियोल, लड़ाई, भारत, राजनीतिक दल  

By: Sandeep malviya

May 25, 20257:40 PM

view1

view0

आतंकवाद की फैक्ट्री है पड़ोसी मुल्क : संजय झा

सियोल ।  भारत के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 33 देशों की राजधानियों का दौरा कर रहे हैं। सात अलग-अलग दलों में शामिल 51 सांसदों के अलावा कई राजनयिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और नौकरशाह भी इन शिष्टमंडलों में शामिल हैं। दहशतगर्दों के पनाहगाह पाकिस्तान और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को बेनकाब करने के लिए ये प्रतिनिमंडल विदेश में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी क्रम में संजय झा के नेतृत्व वाला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा है।  यहां सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जेडीयू सांसद संजय झा ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। साथ ही उसे 'आतंकवाद की फैक्ट्री' करार दिया। कोरिया गणराज्य की राजधानी सियोल में भारतीय समुदाय से वार्ता करते हुए संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत ने आतंक से निपटने के लिए नया नियम बनाया है। उन्होंने कहा कि अब भारत का रुख जैसे को तैसा वाला है। भारत के सभी दल एक साथ कह रहे हैं कि यह नया भारत है...अगर आप हमें मारेंगे, तो हम आपको वापस मारेंगे।

पाकिस्तान के मंसूबे हुए फेल

इस दौरान संजय झा ने आपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के शौर्य की कहानी भी बताई। उन्होंने कहा कि इस आॅपरेशन के दौरान आतंकवादी ढांचे पर इतनी सटीकता से हमला किया गया कि पाकिस्तान की तरफ एक भी नागरिक नहीं मारा गया। वहीं आतंकवाद के प्रति अपना समर्थन जताते हुए पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए भारत पर हमला करने की कोशिश की। उन्होंने हमारे नागरिकों, मंदिरों और गुरुद्वारों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हुए।  आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का रुख बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत के लोगों ने अब अपना मन बना लिया है कि हम न केवल आतंकवादियों बल्कि आतंकवाद को पोषित और वित्तपोषित करने वालों को भी खत्म कर देंगे। पाकिस्तान में कोई फैक्ट्री नहीं है, वहां केवल आतंकवाद की फैक्ट्री है। 

आतंक से लड़ाई में पूरा भारत एक साथ

संजय झा ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीय राजनीतिक दलों के बीच एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ किसी भी समस्या खासतौर पर आतंकवाद के खिलाफ पूरा भारत एक साथ है। भारतीय प्रवासियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आप भारत के सभी क्षेत्रों से बहुदलीय प्रतिनिधियों को देख सकते हैं। इसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद हैं, लेकिन हम सभी एक ही संकल्प के साथ एक साथ आए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में कैसे 26 लोग मारे गए। पाकिस्तान ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। प्रधानमंत्री और पूरे देश ने कहा कि अब बहुत हो गया। हमारी सरकार ने फैसला किया कि सात प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में जाएंगे ताकि दुनिया को यह संदेश जाए कि सभी भारतीय एक साथ हैं और सभी दल वैचारिक मतभेदों से परे आतंकवाद के खिलाफ एक साथ लड़ रहे हैं।

COMMENTS (0)

RELATED POST

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

1

0

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

गंभीर, युद्ध, व्हाइट नाइल 

Loading...

May 27, 2025just now

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

1

0

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

रातों-रात, रूसी बमबारी, युद्ध  

Loading...

May 26, 202522 hours ago

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

1

0

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

'पाकिस्तान की 'डीप स्टेट', नीति, बेल्जियम  

Loading...

May 26, 202522 hours ago

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

1

0

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

अदालत, राजनीतिक बदले, संघीय जज

Loading...

May 26, 202522 hours ago

RELATED POST

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

1

0

सूडान में हैजे का कहर- एक हफ्ते में 172 लोगों की मौत

गंभीर, युद्ध, व्हाइट नाइल 

Loading...

May 27, 2025just now

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

1

0

355 ड्रोन और नौ क्रूज मिसाइल दागे

रातों-रात, रूसी बमबारी, युद्ध  

Loading...

May 26, 202522 hours ago

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

1

0

भारत शांति में विश्वास रखता है  : रविशंकर 

'पाकिस्तान की 'डीप स्टेट', नीति, बेल्जियम  

Loading...

May 26, 202522 hours ago

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

1

0

विदेशी छात्रों, फंडिंग और यहूदी विरोध पर उठाए सवाल

अदालत, राजनीतिक बदले, संघीय जज

Loading...

May 26, 202522 hours ago