मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी को सीबीआई ने दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़ा था। दरअसल, गोस्वामी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है।

गोस्वामी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था।
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीबीआई ने तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जीएसटी अधीक्षक सोमेन गोस्वामी को सीबीआई ने दो साल पहले रिश्वत लेते पकड़ा था। दरअसल, गोस्वामी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के चलते यह कार्रवाई की गई है। सीबीआई जांच में गोस्वामी के पास 156 गुना अधिक संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है। 2023 में तत्कालीन जीएसटी अधीक्षक गोस्वामी को सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था। यह मामला दामोह नाका स्थित फैक्ट्री से जुड़ा है। जांच में करोड़ों रुपए की संपत्ति और लेन-देन के सबूत सीबीआई के हाथ लगे हैं। सीबीआई की टीम संपत्ति की विस्तृत जांच और कार्रवाई में जुटी है।
घूसखोर पांच अफसरों जेल पहुंचे
सीबीआई टीम ने जीएसटी अधीक्षक कपिल कांबले और अधीक्षक सोमेन गोस्वामी समेत इंस्पेक्टर प्रदीप हजारी, विकास गुप्ता और वीरेंद्र जैन को 20 जून 2023 में सात लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। उसके बाद रिमांड और फिर विशेष कोर्ट में पेश किया। जहां से पाचों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।
पूछताछ में हुआ था खुलासा
सीबीआई ने खुलासा किया था कि पांचों ने अवकाश के दिन सीजीएसटी कार्यालय में रिश्वत का सौदा किया था। फैक्ट्री सील करने के बाद कांबले ने कई बार फैक्ट्री के मैनेजर भागीरथ राय को फोन लगाकर संपर्क किया था। इतना ही नहीं, तीन जून को उसे आॅफिस में मिलने बुलाया, जबकि शनिवार को सरकारी अवकाश था। भागीरथ कार्यालय पहुंचा, तो कांबले उसे एक रूम में ले गया, जहां एक करोड़ रुपए में फैक्ट्री सील रिलीज आर्डर जारी करने की बात कही थी।
लालच ने पहुंचा अफसरों को जेल
सीबीआई के अनुसार, कांबले ने किसी को लेनदेन का संदेह न हो, इसलिए उसने दोनों फर्मों का चालान काटने की भी बात भागीरथ को बताई। भागीरथ ने सहमति दी, तो कांबले ने दोनों फर्मो का दस लाख 68 हजार का चालान काटा था। इसके बाद 35 लाख अलग से रिश्वत मांगी। पांच जून 2023 को रिश्वत के 25 लाख रुपए देने के साथ ही भागीरथ ने चालान की राशि भी जमा की। बाकी की रकम न मिलने पर कांबले ने भागीरथ और फर्म संचालक को मशीनें कुर्क करने की धमकी दी थी।
एक नजर में समझें पूरा मामला
राजस्थान के कारोबारी की दमोह नोहटा में पान मसाला और तम्बाकू प्रोडक्ट का कारखाना है। 18 मई 2023 को सीजीएसटी के अफसरों ने उसे सील कर दिया था। खोलने की अनुमति देने के एवज में घूस की मांग की थी। जीएसटी अफसर 25 लाख रुपए लेने के बाद भी 7 लाख के लिए अड़े थे। कारोबारी के मैनेजर की शिकायत पर सीबीआई ने 14 जून को ट्रैप की कार्रवाई कर पांच अफसरों को रंगे हाथ दबोचा था। जिन्हें 20 जून तक सीबीआई ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।