मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया।

मुख्यमंत्री के साथ प्रशासन अकादमी में आईएफएस मीट-2026 में अधिकारियों ने समूह चित्र क्लिक करवाया।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी शुक्रवार को आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट-2026 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम ने वन विभाग के आईएफएस थीम गीत का विमोचन कर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड भी प्रदान किया। समारोह के दौरान वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और वन अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने सेवानिवृत्त आईएफएस और प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ डॉ. पीबी गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। यह अवार्ड गंगोपाध्याय की पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया।
निडरता और निर्भरता दोनों ही जरूरी
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- जो आनंद वन के साथ आता है, वह कहीं और जाकर नहीं मिलता। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जल, जंगल और वन्यजीवों के आपसी संतुलन को समझने की जरूरत पर जोर दिया। सीएम अपने अनुभव साझा करते हुए कहा-बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब मैं वाहन से गुजर रहा था, तब टाइगर अपने स्वाभाविक अंदाज में चल रहा था। यह नजारा प्रकृति और मानव के सहअस्तित्व को दर्शाता है। वन क्षेत्रों में काम करना एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि जानवरों के सामने निर्भय होकर काम करना पड़ता है, जहां निडरता और निर्भरता दोनों ही जरूरी हैं।
सीएम ने की विभाग तारीफ
मुख्यमंत्री ने जल और जंगल के आपसी संबंध को रेखांकित करते हुए कहा कि जल की शोभा जीवन से है और जंगल के भीतर टाइगर उसकी शोभा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में आईएफएस अधिकारियों के साथ नीचे तक का अमला पूरी निष्ठा से काम कर रहा है, जो प्रदेश के वन संरक्षण मॉडल को मजबूत बनाता है।
वन विभाग की ग्रोथ सबसे बेहतर
सीएम ने कहा-मध्यप्रदेश में वन विभाग की ग्रोथ सबसे बेहतर रही है। चीतों के पुनर्वास और मगरमच्छों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ने जैसे कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहे हैं, लेकिन विभाग ने इन्हें सफलतापूर्वक अंजाम दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब विभाग अच्छे से काम करता है, तो मगरमच्छ नर्मदा की धारा में और घड़ियाल चंबल नदी में सुरक्षित रूप से रह पाते हैं। मुख्यमंत्री ने वन अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण के इस अभियान में सभी की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।