केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इसमें मैहर का नाम भी शामिल था।

मां शारदा की नगरी अब शिक्षा और सुशासन के नए अध्याय के लिए तैयार है।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
केंद्र की मोदी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात दी है। देशभर में स्वीकृत 85 नए केंद्रीय विद्यालयों की सूची में मैहर का नाम भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति दी थी। इसमें मैहर का नाम भी शामिल था। दरअसल, मां शारदा की नगरी मैहर में केंद्रीय विद्यालय (केवी) की स्थापना के लिए सरकार ने दो साल बाद आधिकारिक मंजूरी दे दी है। दावा किया जा रहा है कि यह विद्यालय शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रारंभ होगा। प्रारंभिक चरण में केंद्रीय विद्यालय का संचालन यात्री निवास भवन में अस्थायी रूप से किया जाएगा। इसके लिए जरूरी सुविधाएं और शैक्षणिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल मिल सके। प्रशासनिक स्तर पर विद्यालय संचालन से जुड़ी तैयारियों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
स्थायी भवन का होगा निर्माण
अस्थायी संचालन के साथ-साथ भविष्य में केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया भी नियमानुसार आगे बढ़ाई जाएगी। इसके लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताओं को लेकर संबंधित विभागों के बीच समन्वय किया जा रहा है। स्थायी भवन बनने के बाद विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
शिक्षा का एक नया विकल्प खुलेगा
केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से मैहर सहित आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के छात्रों को केंद्रीय शिक्षा प्रणाली का लाभ मिलेगा। विशेष रूप से केंद्र सरकार के कर्मचारियों अर्धसैनिक बलों सुरक्षा बलों के बच्चों के लिए यह विद्यालय बड़ी राहत साबित होगा। साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों के लिए भी गुणवत्ता-युक्त शिक्षा का एक नया विकल्प खुलेगा।

पहले चरण में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाई
शुरुआत में केंद्रीय विद्यालय मैहर में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की पढ़ाई कराई जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक-एक सेक्शन संचालित होगा। इससे प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षक, अनुशासित माहौल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। आने वाले समय में संसाधनों और आवश्यकताओं के अनुसार उच्च कक्षाओं की शुरुआत भी की जा सकती है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह