जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना की व्हाइटनाइट कोर ने एक्स पर लिखा- तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना पर अभियान चलाया गया है।

किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़।
जम्मू। स्टार समाचार वेब
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। सेना की व्हाइटनाइट कोर ने एक्स पर लिखा- तड़के जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर एक खुफिया सूचना पर अभियान चलाया गया है। जहां आतंकवादियों के साथ गोलीबारी हुई। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ एक खुफिया सूचना के आधार पर शुरू हुई, जिसमें इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी दी गई थी। मुठभेड़ के दौरान सेना का एक जवान घायल हो गया है।
आतंकियों के सभी रास्ते बंद
अधिकारियों ने बताया कि सुबह सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही। इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है ताकि आतंकी भाग न सकें। दो से तीन आतंकी छत्रू के पहाड़ी इलाके में छिपे हुए हैं।
आने-जाने के मार्ग सील
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं, जबकि नागरिकों को सुरक्षा कारणों से घरों में रहने की सलाह दी गई है। आसपास के सभी प्रवेश और निकास मार्गों को सील कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आॅपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों को इस बात का भरोसा है कि आतंकियों को जल्द ही निष्प्रभावी कर दिया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन जारी है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
बांग्लादेश के गैबांधा में भगवान राम की 81 फुट ऊंची मूर्ति निर्माण को कट्टरपंथियों की धमकी के बाद रोका गया। हजारों हिंदुओं ने ढाका में किया विरोध प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में दो जून की रात हुए हंगामे और फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर को एक बार फिर न्यायालय से राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने आज यानी शनिवार को मामले की सुनवाई के दौरान उनकी गिरफ्तारी पर लगी रोक को अगले आदेश तक जारी रखने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में फुटपाथ पर 'पैदल चलने के अधिकार' को संविधान के अनुच्छेद 19(1)(d) और 21 के तहत मौलिक अधिकार माना है। जानिए इस ऐतिहासिक फैसले की पूरी जानकारी।
फेडरेशन ऑफ इंडियन पायलट्स (FIP) ने एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सिम्युलेटर टेस्ट के जरिए पायलटों ने 'पायलट सुसाइड' की थ्योरी को नकारते हुए इसे तकनीकी खराबी बताया है।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम आज पहली बार अयोध्या पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 62वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान और इस्लामिक सहयोग संगठन द्वारा जम्मू-कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणियों पर सख्त आपत्ति जताई है। भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है।
अमेरिका और ईरान के बीच 107 दिनों तक चले संघर्ष के बाद शुक्रवार को दोनों देश स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टाक रिजॉर्ट में ऐतिहासिक शांति वार्ता के लिए आमने-सामने होंगे। यहां समझौते के क्रियान्वयन और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा होगी।
राज्यसभा चुनाव के ताजा नतीजों में NDA ने 19 सीटें जीतकर अपना दबदबा बनाया है। झारखंड में परिमल नाथवानी की जीत और क्रॉस वोटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
नीट यूजी पेपर लीक मामले में टेलीग्राम पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई। टेलीग्राम ने दी चुनौती, कोर्ट ने आईटी एक्ट की धारा 79 और 69ए के तहत कानूनी प्रक्रियाओं पर स्पष्टीकरण मांगा।