लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि फर्जी वोटर्स के कारण कांग्रेस जीती हुई सीट हारी। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आरोपों को खारिज करते हुए इसे 'फर्जी प्रजेंटेशन' और ध्यान भटकाने की रणनीति बताया।

हाइलाइट्स
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आखिरकार एक बड़ा हमला बोलते हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग (ईसी) के माध्यम से 25 लाख वोटों की चोरी की गई, जिसके कारण कांग्रेस जीता हुआ राज्य हार गई।
राहुल गांधी ने बिहार में पहले चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने ने कहा-
12.5% मतदाता फर्जीराहुल ने दावा किया कि हरियाणा में "8 में से 1 मतदाता फर्जी है, जो 12.5% है।"
सेंट्रलाइज़्ड ऑपरेशन: उन्होंने एक महिला मतदाता का फोटो दिखाकर सवाल किया, "यह महिला कौन है? वह हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डालती है। उसके कई नाम हैं। इसका मतलब है कि यह एक सेंट्रलाइज ऑपरेशन है।" उन्होंने उस महिला को एक 'ब्राजीलियाई मॉडल' की स्टॉक फोटो बताया।
सरकार चोरी की गई: राहुल गांधी ने दावा किया कि "प्रधानमंत्री, गृह मंत्री वैध रूप से सरकार में नहीं हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री वैध रूप से सरकार में नहीं हैं। सरकार चुरा ली गई है।"
रिजिजू का पलटवार: कहा, 'फर्जी प्रजेंटेशन'

राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे निराधार और फर्जी बताया।रिजिजू ने राहुल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा "राहुल ने जो प्रजेंटेशन दिया, वह फर्जी था। राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ विदेशी महिलाओं के नाम का जिक्र किया।" उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल "संसद सत्र चलते समय विदेश चले जाते हैं। छिपकर थाईलैंड-कंबोडिया जाते हैं। उन्हें विदेशों से जो प्रेरणा मिलती है, उसके आधार पर वे लोगों का समय बर्बाद करते हैं।" रिजिजू ने कहा कि "हम भी कई चुनाव हारे, लेकिन कभी रोना-धोना नहीं किया। हमने चुनाव आयोग को गाली नहीं दी। हमने हमेशा नतीजों का स्वागत किया। लोकतंत्र में जीत हो या हार, इसे स्वीकार करना पड़ेगा।" केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिहार चुनाव के ठीक एक दिन पहले "ध्यान भटकाने के लिए मुद्दा लेकर आ रहे हैं।"
एसआईआर (SIR) का समर्थन:
रिजिजू ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) (मतदाता शुद्धिकरण अभियान) का जिक्र करते हुए कहा कि "अभी SIR जो कर रहे हैं, वह वोटर शुद्धिकरण के लिए होता है। इससे सभी लोग खुश हैं, लेकिन राहुल रो रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि "बिहार में लोग कह रहे हैं कि जहां राहुल जाते हैं, वहां बात बिगड़ जाती है।"

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।