लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई।

लोकसभा में सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ यही नजर आई।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
लोकसभा में आज यानी मंगलवार को भी राहुल गांधी ने अपना चीन राग जारी रखा। इस दौरान उन्हें स्पीकर की तरफ से रोका गया। वहीं सत्ता पक्ष की आपत्ति जताने के बाद विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, फिर स्पीकर ने दूसरे सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद सदन में विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी और सदन की कार्यवाही फिर बाधित हो गई। दरअसल, लोकसभा में सोमवार को हुए हंगामे के बाद मंगलवार को भी स्थिति कुछ यही नजर आई। भारी हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही को 3 बार स्थगित करना पड़ा। पहले सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई, लेकिन विपक्ष के हंगामे के बाद प्रश्न काल पूरा नहीं हो पाया और सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दोपहर 12 बजे जब कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो फिर से हंगामा होने लगा और कार्यवाही को दोबारा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 2 बजे जब सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो राहुल गांधी बोलने के लिए दोबारा खड़े हुए। लेकिन राहुल चीन का मु्द्दा उठाने पर अड़े रहे और सत्ता पर इस पर आपत्ति जताता रहा। जहां तीसरी बार कार्यवाही स्थगित करना पड़ा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब से जुड़े एक मैगजीन आर्टिकल का हवाला दे रहे हैं। रिजिजू ने राहुल पर सदन की कार्यवाही को बाधित करने का आरोप लगाया।
नेशनल सिक्योरिटी का हवाला
आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने जब राहुल गांधी को बोलने के लिए आमंत्रित किया, तो राहुल ने नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देकर अपनी बात रखने की कोशिश की। राहुल ने कहा कि यह चीन और पाकिस्तान से साथ जुड़ा नेशनल सिक्योरिटी का विषय है। रिजिजू ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम सुनने के लिए बैठे हैं, उस विषय को छोड़ना चाहिए।
यार का क्या मतलब है...
लेकिन राहुल गांधी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान किसी सदस्य ने चेयर को संबोधित करते हुए यार बोल दिया। इस पर चेयर पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि यह संसद है, यहां डेकोरम मेंटेन कीजिए। यार का क्या मतलब है। हंगामा बढ़ता गया और चेयर ने राहुल से कहा कि आप बोलना नहीं चाहते हैं।
तीन सांसदों का बोलने से किया इंकार
वहीं जब राहुल गांधी ने अपनी चीन राग अलापना जारी रखा तो आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कई अन्य सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। तो राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के तीन सांसद नरेश उत्तम पटेल, शताब्दी राय, डीएम खातिर आनंद ने बोलने से इंकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया और सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।
यह भी पढ़िए...


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पूर्व जज जस्टिस आर. सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई।
झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं-13वीं JPSC परीक्षा और नियुक्तियां रद्द करने के राज्य सरकार के आदेश पर रोक लगा दी है।
लखनऊ के गोमतीनगर में एसबीआई कर्मचारी मानस बाजपेई ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या की। जानिए इस दर्दनाक मामले की पूरी जानकारी और व्हाट्सएप स्टेटस का राज।
कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का आज यानी गुरुवार को 80 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज कहा-कांग्रेस का वंदे मातरम पूरा न गाना तुष्टीकरण की राजनीति और राष्ट्रविरोधी फैसला है। 1937 में कांग्रेस ने फैसला लिया था, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। कांग्रेस ने 1937 में राष्ट्रगीत के दो टुकड़े कर मुस्लिम तुष्टीकरण किया था।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से देर रात नवी मुंबई के लिए उड़ान भर रही अकासा एयर की फ्लाइट क्यूपी-1430 बर्ड स्ट्राइक की घटना के बाद वापस एयरपोर्ट लौट आई। उड़ान भरने के दौरान विमान से पक्षी के टकराने के बाद पायलट ने विमान को वापस एयरपोर्ट लाने का निर्णय लिया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित कांग्रेस रैली के बाद हुए शुद्धिकरण अनुष्ठान को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। अब इस मुद्दे पर अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं की खामोशी से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेहद आहत और नाराज नजर आ रहे हैं।
भारत ने दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा दी है। हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बोलार्ड और बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान की तरफ से इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड्स हटाने के ठीक तीन दिन बाद हुई।
केंद्रीय कैबिनेट ने भारतीय रेल के नेटवर्क को विस्तार देने और यातायात सुगम बनाने के लिए 4 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं और बिहार में 4 लेन हाईवे निर्माण को मंजूरी दी है। इस लेख में जानिए इससे जुड़ी सभी खास बातें।
रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना, निर्माण लागत, कुल जमीन और उस पर हुई ईडी की छापेमारी व कानूनी कार्रवाईयों की विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।