लोकसभा में पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े कथित बयान को लेकर भारी हंगामा हुआ। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन और डोकलाम मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने आरोपों को भ्रामक बताया। लगातार हंगामे के कारण, नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

हाइलाइट्स:
नई दिल्ली, स्टार समाचार वेब
लोकसभा में सोमवार को पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे से जुड़े एक कथित बयान को लेकर जोरदार राजनीतिक टकराव देखने को मिला। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक मैगजीन में प्रकाशित कथित उद्धरण का हवाला देते हुए चीन से जुड़े मुद्दे पर सरकार पर सवाल खड़े किए। राहुल गांधी का दावा था कि यह कथन नरवणे की एक ऐसी किताब का हिस्सा है, जो अब तक प्रकाशित नहीं हुई है।
राहुल गांधी के इस दावे पर सत्ता पक्ष ने कड़ा एतराज जताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी अप्रकाशित किताब के कथित अंशों को आधार बनाकर सेना और सरकार पर आरोप लगाना गलत है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि संबंधित बयान नरवणे की ओर से नहीं, बल्कि एक मैगजीन द्वारा प्रकाशित बताया जा रहा है, जिसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे सदन को गुमराह करने की कोशिश बताया।
लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई। हंगामे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदन में मौजूद थे। हालात सामान्य न होने पर लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कथित किताब से जुड़ा विवाद
विवाद जनरल नरवणे की एक कथित अप्रकाशित संस्मरण पुस्तक से जुड़े उस कथन को लेकर है, जिसमें ‘डोकलाम में चीनी टैंकों’ का उल्लेख होने की बात कही जा रही है। राहुल गांधी ने इसी आधार पर सरकार को घेरने की कोशिश की, जबकि सरकार ने इसे निराधार और भ्रामक बताया।
पुराना वीडियो बना चर्चा का केंद्र
इसी बीच बीजेपी नेता अमित मालवीय ने नरवणे का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। वीडियो में नरवणे यह कहते नजर आते हैं कि “एक इंच भी जमीन नहीं गई।” इस वीडियो के सामने आने के बाद राहुल गांधी के दावों पर नए सिरे से सवाल उठने लगे।
कौन हैं एम एम नरवणे
जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भारतीय सेना के 27वें प्रमुख रहे हैं। उन्होंने 31 दिसंबर 2019 को जनरल बिपिन रावत से थल सेना प्रमुख का पद संभाला था। 15 दिसंबर 2021 से 30 अप्रैल 2022 तक वे चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी के अस्थायी अध्यक्ष भी रहे।
सेना में करियर
22 अप्रैल 1960 को पुणे में जन्मे नरवणे एक पूर्व वायुसेना अधिकारी के पुत्र हैं। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी, पुणे और इंडियन मिलिट्री एकेडमी, देहरादून से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। जून 1980 में सिख लाइट इन्फैंट्री की 7वीं बटालियन में कमीशन मिलने के बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में आतंकवाद व उग्रवाद विरोधी अभियानों का नेतृत्व किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।