मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं, सैकड़ों लोग अभी भी प्रभावित हैं। वहीं तीन दर्जन से ज्यादा पीड़ित आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

तीन दर्जन से ज्यादा पीड़ित आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने भागीरथपुरा में टैंकर का पानी खुद पीकर देखा।
इंदौर। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यही नहीं, सैकड़ों लोग अभी भी प्रभावित हैं। वहीं तीन दर्जन से ज्यादा पीड़ित आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। दरअसल, इंदौर में दूषित पानी पीने से मृतकों की संख्या 16 हो गई है। अब हीरालाल (65) की मौत की जानकारी सामने आई है। इससे भोपाल से लेकर इंदौर तक हड़कंप मच गया है। इधर, मौतों के मामले में राज्य सरकार ने नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटा दिया। आईएएस क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया आयुक्त नियुक्त किया है। वहीं, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है।
सिंघल को तेजतर्रार आईएएस

नए निगम आयुक्त क्षीतिज सिंघल को एक तेजतर्रार आईएएस के रूप में जाना जाता है। उनकी पत्नी शीतला पटले भी आईएएस हैं और वर्तमान में सिवनी की कलेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। सिंघल इससे पहले उज्जैन नगर निगम के साथ-साथ बिजली कंपनी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
इंदौर निगम में तीन नए आईएएस
इंदौर नगर निगम में कमिश्नर के अलावा तीन नए आईएएस अफसर नियुक्त किए गए हैं। खरगोन जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अलीराजपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर सिंह और इंदौर उप परिवहन आयुक्त आशीष कुमार पाठक को निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है।
यादव चार माह रहे आयुक्त
इंदौर नगर निगम में अब तक जितने आयुक्त पदस्थ रहे हैं उसमें पूर्व आयुक्त दिलीप कुमार यादव का कार्यकाल सबसे छोटा रहा। उनकी पदस्थापना 9 सितंबर को की गई थी। इस हिसाब से मात्र 4 महीने ही वह नगर निगम के आयुक्त रहे हैं।
दिग्विजय बोले- दोषियों पर हो सख्त एक्शन
इधर, दूषित पानी से जुड़ी 16 मौतों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा- इस पूरे मामले में वहां के महापौर, पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी गंभीर सवालों के घेरे में है और उनका आचरण निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सीएजी ने 6 साल पहले चेताया था
इधर, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा- इंदौर और भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई को लेकर सीएजी ने 2019 में ही गंभीर चेतावनी दी थी, लेकिन सरकार ने न रिपोर्ट को गंभीरता से लिया और न ही सुधार किए। गंदे पानी की वजह से जानें जाना किसी हादसे का नतीजा नहीं, बल्कि सरकारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सीएजी की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर में केवल 4 जोन और भोपाल में सिर्फ 5 जोन में रोज पानी की सप्लाई हो रही थी। दोनों शहरों के 9.41 लाख परिवारों में से महज 5.30 लाख को ही नल कनेक्शन मिल सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।