सोमवार को सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत आल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सुबह सोने के दाम में 1339 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। एक किलो चांदी में सुबह 1814 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।
By: Arvind Mishra
Oct 06, 2025just now
भोपाल/ नई दिल्ली।स्टार समाचार वेब
सोमवार को सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज सोने की कीमत आॅल टाइम हाई पर पहुंच गई है। सुबह सोने के दाम में 1339 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। एक किलो चांदी में सुबह 1814 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है। उक्त बढ़ोतरी के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 119,556 रुपए हो गई है। इसमें 1443 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 118,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 119,556 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है। वहीं देश के कुछ चुनिंदा राज्यों की बात करें तो सोना सबसे ज्यादा महंगा मध्यप्रदेश में हुआ है। आज बढ़ी हुई कीमतों के बाद 24 कैरेट सोने की कीमत अब 119,490 रुपए तोला पहुंच गई है। जो अपने आप में रिकॉर्ड है।
इधर, एक किलो चांदी की कीमत 147,565 रुपए प्रति 1 किलो हो गई है। इसमें 1821 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 146,627 रुपए प्रति किलो पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 147,700 रुपए प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।
एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना 119,300 147,280
जयपुर 119,340 147,340
कानपुर 119,390 147,400
लखनऊ 119,390 147,400
भोपाल 119,490 147,510
इंदौर 119,490 147,510
चंडीगढ़ 119,360 147,330
रायपुर 119,310 147,280