मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय संगठन व सरकार दोनों स्तर पर नियुक्तियों और अफसरों के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सियासी हलचल तेज है। सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए शनिवार को सीएम हाउस में अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद रहे।

सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए शनिवार को सीएम हाउस में बैठक हुई।
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की राजनीति में इस समय संगठन व सरकार दोनों स्तर पर नियुक्तियों और अफसरों के बीच बढ़ती तकरार को लेकर सियासी हलचल तेज है। सत्ता और संगठन में समन्वय बनाने के लिए शनिवार को सीएम हाउस में अहम बैठक हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी मौजूद रहे। यहां प्रदेश नेताओं के बीच लंबा मंथन हुआ। बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल के अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद सिंह पटेल और राकेश सिंह भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में कई अहम मुद्दों चर्चा की गई। 22 सितंबर (नवरात्रि) से जीएसटी की घटी हुई दरें देशभर में लागू हो रहीं हैं। मध्यप्रदेश में आम लोगों के बीच इसका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सत्ता-संगठन ने तय किया है कि सभी मंत्री विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे और जीएसटी की घटी दरों के फायदे बताएंगे। बैठक में यह भी हिदायत दी गई है कि सबको मिलकर एक ही दिशा में काम करना है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में यह भी तय किया गया है कि दशहरे पर शस्त्र पूजन को भव्यता से मनाया जाए।
बैठक में भाजपा के संगठन और सत्ता के बीच तालमेल को लेकर चर्चा हुई है। दरअसल, कुछ महीनों से कई जिलों से भाजपा विधायकों, और प्रशासनिक अफसरों के बीच खींचतान के मामले सामने आए थे। खाद संकट को लेकर भिंड कलेक्टर और विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह का विवाद सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। ऐसे तमाम मामलों को रोकने और सत्ता-संगठन में तालमेल बनाने पर चर्चा हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडल में नियुक्तियां अटकी हुई हैं। चर्चा है कि पितृपक्ष की समाप्ति के बाद भाजपा संगठन और सरकार मिलकर निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश संगठन की टीम इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। वहीं दावा किया जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान नेताओं को निगम मंडल में नियुक्तियां की जा सकती है।
इससे पहले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके प्रोफेसर कॉलोनी स्थित निवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे तक बंद कमरे में चर्चा चली। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुई इस चर्चा को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।