टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में एक और युवा बाघ की मौत हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो साल के बाघ की मौत हो गई है। वह दो दिन से एक ही स्थान पर मौजूद था। पार्क प्रबंधन बाघ की निगरानी कर रहा था। कल उसकी मौत हो गई।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो साल के बाघ की मौत हो गई है।
उमरिया। स्टार समाचार वेब
टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में एक और युवा बाघ की मौत हो गई। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दो साल के बाघ की मौत हो गई है। वह दो दिन से एक ही स्थान पर मौजूद था। पार्क प्रबंधन बाघ की निगरानी कर रहा था। कल उसकी मौत हो गई। यहां सबसे चौकाने वाली बात यह है कि दो महीने में चार बाघों की मौत हो चुकी है। इससे पार्क प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। इधर, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत बड़े ही आश्चर्यजनक ढंग से हो गई। इस बाघ पर पिछले दो दिनों से नजर रखी जा रही थी, और देखते-देखते ही उसकी जान चली गई। यह बाघ बूढ़ा भी नहीं था और बीमार भी नहीं था। इस बाघ की उम्र महज दो साल थी और अभी इसे शावक ही कहा जा रहा था। इस बाघ के गांव की दिशा में जाने की आशंका बनी हुई थी, जिसकी वजह से उसे पर नजर रखी जा रही थी। दावा किया जा रहा है कि बाघ की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि अभी बाघ का पीएम नहीं हुआ है और ना ही कोई रिपोर्ट आई है।
देर शाम को आई जानकारी
शुक्रवार की देर शाम यह जानकारी सामने आई कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ की मौत हो गई है। बाघ की मौत की यह घटना टाइगर रिजर्व के पतौर रेंज में हुई है। हालांकि इस घटना को लेकर देर शाम तक किसी तरह की कोई पुष्टि पार्क प्रबंधन ने नहीं की थी।
आज कराया जाएगा पीएम
देर रात बाघ की मौत के मामले में जानकारी दी गई और दूर से लिया गया फोटो, वीडियो भी जारी किया गया। इस बारे में वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बाघ की मौत के बाद प्रबंधन अलर्ट हो गया था। देर रात पार्क प्रबंधन ने यह भी बताया कि बाघ के शव का परीक्षण शनिवार की सुबह किया जाएगा।
बैठे-बैठे मर गया बाघ
देर रात पार्क प्रबंधन ने जारी बयान में बताया कि 20 नवंबर को पतौर परिक्षेत्र, अंतर्गत ग्राम कुश्माह के कृषि राजस्व क्षेत्र में एक बाघ के लेंटाना में बैठे होने की सूचना मिली थी। इस पर वन स्टाफ द्वारा मौके पर पहुंचकर दूर से बाघ की निगरानी की गई।
दोपहर में तोड़ा दम
निगरानी के दौरान दोपहर में बाघ की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम एवं शव दाह शनिवार को किया जाएगा। मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ विभागीय अमले द्वारा तुरंत स्थल पर पहुंचकर मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी के तहत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।
नागौद सिविल अस्पताल में जन्म के बाद टीका लगाए गए नवजात की करीब 15 घंटे बाद तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों ने टीके के बाद झाग निकलने का आरोप लगाया, चिकित्सकों ने इलाज से सुधार बताया।
सच्चाई भी अच्छाई भी के ध्येय वाक्य के साथ स्टार समाचार ने पत्रकारिता के 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। कार्यालय में केक काटकर उपलब्धियों और कर्मचारियों के योगदान का उत्सव मनाया गया।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उज्जैन में दिए गए अहंकार संबंधी बयान का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने धर्म को राजनीति से दूर रखने की अपील की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।