मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में सुबह भोजनशाला के पास स्थित स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में सफाई का सामान और केमिकल रखा हुआ था जिससे धुंआ तेजी से कॉरिडोर और नीचे के वार्डों में भरने लगा।

दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।

बैतूल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के बैतूल जिला अस्पताल में सुबह भोजनशाला के पास स्थित स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। स्टोर रूम में सफाई का सामान और केमिकल रखा हुआ था जिससे धुंआ तेजी से कॉरिडोर और नीचे के वार्डों में भरने लगा। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा जिसकी मदद से आग बुझाई गई। अस्पताल में ओपीडी, वार्ड एक और चार के मरीजों को बाहर निकाला गया। गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। आरएमओ रानू वर्मा ने पुष्टि की कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। सभी मरीज पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
अस्पताल परिसर में हड़कंप
इधर, दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग लगने के कुछ ही मिनटों में स्टोर रूम से घना धुआं फैलने लगा, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई की। वार्ड नंबर 1 और 4 के मरीजों को ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित किया गया, जबकि ऊपरी मंजिल के वार्डों को भी एहतियातन खाली कराया गया।
कमरे में फैला धुआं
जिस कमरे में आग लगी थी, वहां केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। इसी कारण धुआं तेजी से पूरे अस्पताल के एक बड़े हिस्से में फैल गया। मरीजों ने बताया कि वे आराम कर रहे थे, तभी अचानक धुआं फैलने लगा। कुछ मरीजों को एहतियातन अस्पताल के बाहर बेंचों पर लिटाया गया ताकि उन्हें ताजी हवा मिल सके।

अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
घटना की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा उपकरणों तथा विद्युत वायरिंग की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
फायर अलार्म सिस्टम की भी होगी जांच
प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन ने कहा कि घटना की जांच करवा रहे। स्टोर में रखे सामान को जब्त करवाया गया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। जिससे हानिकारक केमिकल की मौजूदगी का पता चल सके। अस्पताल में लगे फायर अलार्म सिस्टम की भी जांच करवाई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।