×

मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रही वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि को आधुनिक तकनीक, परम्परागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने और अन्नदाता के सम्मान और समग्र उत्थान की दिशा में इस महा अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

By: Arvind Mishra

Feb 04, 20262:50 PM

view4

view0

मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रही वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी

सही फसल का कॉम्बीनेशन की जानकारी भी दी जा रही है।

  • 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा
  • कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया
  • ग्राम पातोंडा, एमागिर्द में कृषक चौपाल आयोजित

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि को आधुनिक तकनीक, परम्परागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने और अन्नदाता के सम्मान और समग्र उत्थान की दिशा में इस महा अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है। बुरहानपुर जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं संवाद-सत्र के आयोजन के साथ कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील कृषकगण उपस्थित रहे। कृषि रथ द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में पहुंचकर किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधिकरण, कृषि को लाभकारी बनाने के उपाय, विभागीय योजना, ई-टोकन उवर्रक वितरण व्यवस्था तथा पराली प्रबंधन संबंधित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। प्रगतिशील किसानों को उत्पादन लागत को कम करने के लिए सही मिट्टी, सही खेती एवं सही फसल का कॉम्बीनेशन की जानकारी भी दी जा रही है।

गांवों में कृषक चौपाल आयोजित

बुरहानपुर जिले में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम पंचायत पातोंडा, चिंचाला एवं एमागिर्द में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। कृषक चौपाल में उर्वरक वितरण की ई-टोकन प्रणाली, प्राकृतिक खेती के आधार जैसे-जीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, दसपर्णी अर्क को बनाने की विधि की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मृदा के स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभावों, मिट्टी नमूना लेने की विधि एवं संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की अनुशंसा करने की सलाह दी गयी। बुरहानपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हो रही कृषक चौपालों में पराली प्रबंधन सहित योजनाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी जा रही है।

किसानों को योजनाओं की दी जानकारी

बुरहानपुर जिले के ग्राम बाकड़ी में कृषि रथ पहुंचा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों को उन्नत कृषि एवं तकनीकियों की बारीकी से जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कीट व रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण, उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के उपाय बताए गए। कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि रथ गांव-गांव पहुंचकर किसानों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहा है। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में जिले में समृद्ध किसान से समृद्ध प्रदेश बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

हर गुरुवार को प्राकृतिक हाट बाजार...

बुरहानपुर जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रति गुरुवार को महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि उपज मंडी, शनवारा में प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। हाट बाजार के अवलोकन के दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है, इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ-साथ सुरक्षित एवं पौष्टिक उत्पाद प्राप्त होते है, अन्य किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें।

COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश: देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसा...चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश: देवास में इंदौर-बैतूल हाईवे पर हादसा...चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के देवास जिले के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया और दुलवा क्षेत्र में भीषण हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो गई।

Loading...

Feb 04, 20263:07 PM

मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रही वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी

मध्यप्रदेश: किसानों को मिल रही वैज्ञानिक कृषि तकनीक की जानकारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि को आधुनिक तकनीक, परम्परागत ज्ञान और प्राकृतिक संतुलन के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाने और अन्नदाता के सम्मान और समग्र उत्थान की दिशा में इस महा अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है।

Loading...

Feb 04, 20262:50 PM

मध्यप्रदेश: किसान हो जाएं अलर्ट.... एमएसपी पर 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन

मध्यप्रदेश: किसान हो जाएं अलर्ट.... एमएसपी पर 7 फरवरी से गेहूं का पंजीयन

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 7 फरवरी 2026 से पंजीशन शुरू हो जाएंगे। राज्य आपूर्ति निगम के मापदंड़ों के मुताबिक, पंजीयन के दौरान जरूरी आधार कार्ड और खतरा में किसान का नाम या स्पेलिंग समान होना चाहिए। तभी केंद्रों पर पंजीयन किया जा सकेगा।

Loading...

Feb 04, 202612:58 PM

देवास: ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग... लाखों का सामान खाक 

देवास: ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में लगी भीषण आग... लाखों का सामान खाक 

मध्यप्रदेश के देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र क्रमांक-1 में स्थित जीजी आटोमैटिव गियर लिमिटेड फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत फैक्ट्री में लगी ग्राइंडर मशीन से हुई, जो आसपास बड़ी मात्रा में रखे आयल के कारण तेजी से फैल गई।

Loading...

Feb 04, 202612:41 PM

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के दो आरोपी बलवीर और लोकेंद्र रिहा

इंदौर: राजा रघुवंशी हत्याकांड के दो आरोपी बलवीर और लोकेंद्र रिहा

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के देशभर में चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। इस केस में आरोपी बनाए गए गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। इन दोनों व्यक्तियों को सबूतों के अभाव के चलते रिहा करने का आदेश दिया गया है।

Loading...

Feb 04, 202611:43 AM