मध्यप्रदेश के देवास जिले के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया और दुलवा क्षेत्र में भीषण हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो गई।

तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी।
देवास। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के देवास जिले के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों के डेंजर जोन गुराडिया और दुलवा क्षेत्र में भीषण हादसे हो गए। तेज रफ्तार से जा रही कार ने बाइक सवार तीन लोगों को गुराड़िया क्षेत्र में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों को गंभीर चोट लगी और बाद में उनकी मौत हो गई। हादसा देर रात हुआ, जिसमें नेमावर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच शुरू की है। खातेगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को तीनों का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिए गए।
मृतकों में दो लोग खूबगांव के
मृतकों में तीन में से दो लोग क्षेत्र के ग्राम खूबगांव निवासी हैं। 23 वर्षीय महेंद्र, उसकी मां 65 वर्षीय नर्मदाबाई व 45 वर्षीय चंदू नाम के युवक की मौत हुई है। महेंद्र व नर्मदाबाई खूबगांव के रहने वाले हैं, जबकि चंदू खेड़ा पलाली का निवासी है। यह लोग किसी मवेशी के सौदे के लिए नेमावर की तरफ जा रहे थे।
पीएम के बादी शव परिजनों को सौंपा
इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा दुलवा क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ जहां पर किसी अज्ञात वाहन ने मुकेश नाम के युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। मुकेश ग्राम दुदवास का रहने वाला है। खातेगांव बीएमओ डॉक्टर तुषार गुप्ता ने बताया चारों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं नेमावर थाना टीआई प्रदीप राय ने बताया दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।