मध्य प्रदेश सरकार ने IPS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पीएचक्यू भेजा गया है, जबकि संजय कुमार नए कमिश्नर होंगे। उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईपीएस सर्विस मीट में पुलिस के अनुशासन की तारीफ की और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए बधाई दी। जानें प्रमोशन और नई भर्तियों पर सीएम की घोषणाएं।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के दौरान तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को झूठे मामले में गिरफ्तार करने की साजिश रची गई थी। अब फडणवीस सरकार ने इस साजिश का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन किया है।
नए साल में मध्यप्रदेश का मंत्रालय पुराने अफसरों से पूरी तरह से खाली हो जाएगा। नए-नए चेहरे नजर आएंगे। हालांकि उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए कुछ अनुभवी अफसरों का कार्यकाल सरकार बढ़ा भी सकती है।
मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के चार अधिकारियों—विक्रांत मुरब, सुरेंद्र कुमार जैन, आशीष खरे और राजेश रघुवंशी—को आईपीएस कैडर मिला है। जानें पूरी चयन प्रक्रिया और डीपीसी के विवरण
उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को लखनऊ एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। वह कल रात लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उन्हें शाहजहांपुर में ट्रेन से उतारा गया और एसटीएफ की टीम उन्हें देवरिया लेकर चली गई। देवरिया में उन पर कुछ दिन पहले केस दर्ज हुआ था।
जबलपुर में साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला: जालसाजों ने खुद को IPS और CBI अधिकारी बताकर $72$ वर्षीय वृद्ध को 'डिजिटल अरेस्ट' किया और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर $76$ लाख रुपये ठगे। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।
मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, बुधवार की देर रात सात (7) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए हैं। ये तबादले एडीजी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) और आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) स्तर के अधिकारियों के हैं, जिनके प्रभार में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
अंतत: सीएम से गुहार लगाने के बाद हरियाणा के आईपीएस वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के दो दिन बाद चंडीगढ़ पुलिस ने राज्य के पुलिस मुखिया समेत 14 अफसरों पर केस दर्ज कर ही लिया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत पी कुमार को निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का आश्वासन दिया है।
हरियाणा के सीनियर आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी सेक्टर-11 स्थित कोठी नंबर-116 में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह 2001 बैच के आईपीएस अफसर थे। यह प्रदेश का पहला ऐसा मामला है जब किसी सीनियर आईपीएस रैंक के अधिकारी ने सुसाइड किया है।






















