मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग एक हजार 200 करोड़ का पूरक पोषण आहार आंगनबाड़ियों के माध्यम से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, धात्री माताओं और किशोरियों को दिया जाता है। लेकिन अनियमितता की शिकायतों के कारण शिवराज सरकार ने एमपी एग्रो से यह काम लेकर महिला स्व-सहायता समूहों के महासंघों को सौंपा था।

प्रदेश के मंडला, सागर, नर्मदापुरम, देवास, धार, रीवा और शिवपुरी में सात संयंत्र हैं, जिनमें टेक होम राशन तैयार होता है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग एक हजार 200 करोड़ का पूरक पोषण आहार आंगनबाड़ियों के माध्यम से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, धात्री माताओं और किशोरियों को दिया जाता है। लेकिन अनियमितता की शिकायतों के कारण शिवराज सरकार ने एमपी एग्रो से यह काम लेकर महिला स्व-सहायता समूहों के महासंघों को सौंपा था। संयंत्र की स्थापना के लिए आर्थिक सहयोग भी दिया, लेकिन अब इन्हीं संयंत्रों में गड़बड़ी को आधार बनाकर दोबारा ठेकेदारी व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाले महिला वित्त विकास निगम के द्वारा टेंडर जारी कर इस व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपा जाएगा। प्रदेश के मंडला, सागर, नर्मदापुरम, देवास, धार, रीवा और शिवपुरी में सात संयंत्र हैं, जिनमें टेक होम राशन तैयार होता है। इनका संचालन महिला स्व सहायता समूहों के महासंघ करते हैं।
प्रस्ताव तैयार भी हो चुका
यह व्यवस्था हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ के राशन आपूर्ति बड़े ठेकेदारों से नहीं कराने संबंधी व्यवस्था दिए जाने के बाद बनाई गई थी। कमल नाथ सरकार ने व्यवस्था में परिवर्तन कर फिर से काम एमपी एग्रो दे दिया था, जिसे शिवराज ने बदलकर स्व-सहायता समूहों को सौंप दिया था। तब से यही व्यवस्था चली आ रही है, लेकिन आपूर्ति में विलंब, स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित संयंत्रों में गड़बड़ी सहित अन्य को आधार बनाकर फिर ठेकेदारी व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। प्रस्ताव तैयार भी हो चुका है।
टेक होम राशन विवादों में रहा
मध्यप्रदेश में टेक होम राशन की व्यवस्था पहले भी विवादों में रही है। 2024-25 की कैग रिपोर्ट में परिवहन में ट्रकों के नंबर की जगह बाइक, टैंकर, कार और आटो के मिले। 62 करोड़ 72 लाख रुपए का 10,176 टन पोषण आहार न गोदाम में मिला और न परिवहन के प्रमाण मिले। 58 करोड़ के आहार का फर्जी उत्पादन बताया गया। 237 करोड़ कीमत के 38 हजार 304 टन पोषण आहार की स्वतंत्र एजेंसी से जांच ही नहीं कराई, वितरण व्यवस्था पर भी संदेह जताया गया।
अमानक राशन पर थमाया नोटिस
प्रदेश की 49 आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला त्यागी किशोरी बालिकाएं तीन दर्ज थीं, लेकिन एमआईएस पोर्टल पर 63 हजार 748 और 2018 से 2021 के बीच 29 हजार 104 को टेक होम राशन वितरित किया गया। इधर,विभाग ने 38 हजार 304 टन टेक होम राशन को अमानक पाने पर 38 करोड़ रुपये भुगतान काटने की बात स्वीकारते हुए नोटिस भी जारी किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।
रीवा संभाग में मातृ-शिशु मृत्यु रोकने कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने डीपीओ-सीडीपीओ की जवाबदेही तय की। घर पर प्रसव रोकने, एएनसी जांच बढ़ाने और गंभीर गर्भवती महिलाओं को समयपूर्व अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए।
सीधी में लगातार बारिश से कैमूर पहाड़ पर अमिलिया-हनुमना मार्ग चार स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ। सड़क धंसने से रास्ता संकरा हो गया। प्रशासन ने भारी वाहन रोके, वैकल्पिक मार्ग से यातायात डायवर्ट करने के निर्देश दिए।
सतना में दस घंटे की तेज बारिश से चार इंच से अधिक पानी बरसा। उमरी, भरहुत नगर, मास्टर प्लान सहित कई इलाकों में जलभराव हुआ, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी किया।