महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है।

एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए ।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह हादसा उनके गृहनगर बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ था। हादसे में अजित पवार के अलावा अन्य 4 लोग मारे गए थे। लेकिन अब तरह-तरह के सवाल उठने लगे हैं। कोई साजिश करार दे रहा है तो कोई हादसा बता रहा है। इसी बीच अजित पवार के विमान क्रैश मामले को लेकर एनसीपी (एसपी) के नेता रोहित पवार ने आज यानी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर सवाल उठाए और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से इस्तीफे की मांग कर डाली। रोहित पवार ने कहा कि इस विमान हादसे को लेकर उन्होंने अपनी ओर से जांच की है। इसमें कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान जिस वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था, उसे बड़े और प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त है।
कंपनी से सत्ताधारी लोग जुड़े
रोहित पवार के मुताबिक, वीएसआर कंपनी से जुड़े कई लोग सत्ता में हैं, इनमें से कुछ राज्यों में तो कुछ केंद्र में सत्तारूढ़ दल का समर्थन करने वाली पार्टियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई वीएसआर कंपनी को बचाने की कोशिश कर रहा है, तो वह भी इस साजिश का हिस्सा है। डीजीसीए के कुछ अधिकारी भी कंपनी को बचाने में लगे हुए हैं।
पीएम को लिखूंगा पत्र... राहुल गांधी से अपील
रोहित ने कहा- इस मामले में अगर अजित पवार को कोई न्याय दिला सकता है तो वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं। मैं दोनों से अपील करता हूं कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें। मैं पीएम मोदी को ईमेल के जरिए पत्र भी लिखूंगा। यही नहीं मेरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी अपील है कि वह इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएं।
पेट्रोल के कैन रखे गए थे
रोहित पवार ने कहा- दुर्घटना के समय विमान में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई धमाके हुए थे, जिससे ब्लैक बॉक्स को लेकर भी संदेह पैदा होता है। विमान में मैकेनिकल और मेंटेनेंस से जुड़ी गंभीर खामियां थीं। साथ ही जहां यात्रियों का सामान रखा जाता है, वहां अतिरिक्त पेट्रोल के कैन रखे गए थे, जिसकी वजह से आग लगी और हादसा हुआ। मेरी मांग है की कि पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की जाए ताकि अजित पवार को न्याय मिल सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर एससी-एसटी आरक्षण में 'क्रीमी लेयर' लागू करने की मांग का विरोध किया है। जानें इसके मुख्य कारण और कानूनी तर्क।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ते ड्रग्स कारोबार और नशीली दवाओं की तस्करी पर चिंता जताते हुए केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया है। NDPS एक्ट को सख्त बनाने की मांग पर चार हफ्ते में जवाब मांगा गया है।
विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में चार अहम बिल पेश किए। इनमें ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल, 2026, माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 शामिल हैं। इसके अलावा केरल (नाम में बदलाव) बिल, 2026 और नेशनल को-आॅपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन अमेंडमेंट बिल, 2026 भी पेश किए गए।
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा छात्र आंदोलन 18वें दिन उग्र रूप ले चुका है। सोमवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की देखने को मिली।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता का तेज झटका आया, जबकि टिहरी में 2.0 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज हुआ। दोनों ही स्थानों पर जान-माल के किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं के बीच आयोग के तीन सदस्यों ने इस्तीफा दिया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार किया। सीआईडी के सामने पेश होंगे सभी सदस्य।
एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी, जिसमें कई यात्री घायल हुए। अब इस मामले में पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव आने की खबर से सनसनी फैल गई है। जानिए क्या हैं DGCA के नियम।
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।
महाराष्ट्र के बारामती एयरफील्ड पर ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनर प्लेन रनवे से फिसल गया। हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्रशासन ने क्रैश की खबरों को खारिज किया है।