प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। जानें क्या है पूरा विवाद और शंकराचार्य का पक्ष।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
प्रयागराज। स्टार समाचार वेब
संगम नगरी प्रयागराज की विशेष पॉक्सो (POCSO) कोर्ट ने शनिवार को एक ऐतिहासिक आदेश जारी करते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। यह आदेश नाबालिग बच्चों के यौन शोषण के गंभीर आरोपों के आधार पर दिया गया है। अदालत ने प्रयागराज पुलिस कमिश्नर को शंकराचार्य, उनके शिष्य मुकुंदानंद और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू करने को कहा है।
यह पूरा मामला जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज की शिकायत के बाद शुरू हुआ। 8 फरवरी को दायर इस शिकायत में आरोप लगाया गया था कि शंकराचार्य के शिविर और गुरुकुल की आड़ में नाबालिग बच्चों का शारीरिक शोषण किया जाता है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दो बच्चों को पेश किया, जिनके बयान बंद कमरे में कैमरे के सामने दर्ज किए गए। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार चौरसिया की कोर्ट ने पुलिस की जांच रिपोर्ट और बच्चों के बयानों को संज्ञान में लेते हुए शनिवार को अपना सुरक्षित आदेश सुनाया।
कोर्ट के आदेश पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार और साजिश बताया है। उन्होंने कहा यह केस जगद्गुरु रामभद्राचार्य के इशारे पर उनके शिष्य ने दर्ज करवाया है। हमारे बीच वैचारिक युद्ध चलता रहता है, उसी का बदला लिया जा रहा है। शंकराचार्य ने दावा किया कि वे सरकार के खिलाफ 'गौमाता रक्षा' की आवाज उठा रहे हैं, जिसे दबाने के लिए यह फर्जी मुकदमा किया गया है। उन्होंने कहा कि वे कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग करेंगे ताकि "दूध का दूध और पानी का पानी" हो सके।
शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य पर हमला तेज करते हुए इसे 'समलैंगिक अपराध' करार दिया। उन्होंने राजनीतिक नेताओं (अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम) को चुनौती देते हुए कहा कि वे उनके साथ बनारस स्थित विद्यामठ चलें, जहाँ कथित तौर पर एक 'शीश महल' है। आशुतोष ने आरोप लगाया कि वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर पैदल यात्रा शुरू करने का भी ऐलान किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।