भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन आज कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई।

सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन आज कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही।

मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के पहले ट्रेडिंग सेशन आज कारोबारी दिन की शुरुआत सकारात्मक रही। बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। दरअसल, शेयर बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन तूफानी तेजी के साथ ट्रेडिंग शुरू हुई। बीते सप्ताह आए भारत की जीडीपी ग्रोथ के शानदार आंकड़ों का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला। खुलने के साथ ही दोनों इंडेक्स ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए नए शिखर पर कब्जा जमा लिया। बीएसई सेंसेक्स 86,159 के नए हाई लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं एनएसई निफ्टी ने भी तेज शुरुआत करते हुए 26,325 का नया हाई लेवल छू लिया। शुरुआती कारोबार में अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाटा स्टील जैसे बड़े शेयर तेजी के साथ कारोबार करते दिखाई दिए।
सेंसेक्स ने लगाई छलांग
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरूआत होते ही बीएसई के सेंसेक्स ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स अपने पिछले बंद 85,706.67 की तुलना में तेज रफ्तार के साथ 86,065.92 के लेवल पर ओपन हुआ और फिर कुछ ही देर में 86,159.02 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया। ये इसका नया 52 वीक का हाई लेवल है।
निफ्टी में भी दिखी हरियाली
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स इंडेक्स की तरह ही, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी जोरदार तेजी के साथ खुला और अपने ओपनिंग के साथ ही नए शिखर पर जा पहुंचा। ये अपने पिछले कारोबारी बंद 26,202.95 की तुलना में तेजी लेकर 26,325.80 पर ओपन हुआ, जो इसका नया 52 वीक का हाई लेवल भी है।
जीडीपी का दिखा सीधा असर
बीते सप्ताह सरकार की ओर से दूसरी तिमाही के जीडीपी ग्रोथ के आंकड़े जारी किए गए थे, जो शानदार रहे। वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी 8.2 फीसदी बढ़ी, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 5.6 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में भारतीय अर्थव्यवस्था का शेयर बाजार पर असर पड़ने की पहले से उम्मीद जताई जा रही थी और हुआ भी कुछ ऐसा ही। सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों इंडेक्स रॉकेट बने नजर आए।
सबसे तेज भागने वाले 10 शेयर
शेयर बाजार में आई इस तेजी के बीच सबसे तेज रफ्तार के साथ भागने वाले शेयरों के बारे में, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल अदानी पोर्ट्स शेयर 2 फसीद, कोटक बैंक शेयर 1.50 फीसदी, इटरनल शेयर 1.15 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं मिडकैप में शामिल स्टॉक्स में एईजीआईएस शेयर 7.20 फीसदी, एंड्योरेंस शेयर 3.80 फीसदी, होनॉट शेयर 3.08 प्रतिशत, यूनोमिंडा शेयर 2.50 फीसदी और केपीआई टेक शेयर 2.23 प्रतिशत की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। स्मॉलकैप कैटेगरी में साल्जेरे इलेक्ट्रिक शेयर 9.10 प्रतिशत, तो वहीं टीएआरसी शेयर 7.50 फीसदी चढ़कर कारोबार कर रहे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।
सरकार ने OneTag सुविधा लॉन्च कर दी है जिससे अब बिना फास्टैग स्टिकर बदले बैंक बदलना आसान हो गया है। जानिए राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए फास्टैग पोर्ट करने की पूरी प्रक्रिया।
सोने-चांदी के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 269 रुपए गिरकर 1.53 लाख रुपए पर आ गई है। एक किलो चांदी की कीमत 3,742 रुपए कम होकर करीब 2.30 लाख रुपए हो गई है।
एपल ने देर रात लॉन्च इवेंट सरप्राइज एंड शाइन में अपने पहले फोल्डेबल फोन आईफोन डुओ के साथ 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4-इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6-इंच की मेन स्क्रीन है, जो अब तक के किसी भी आईफोन का सबसे बड़ा डिस्प्ले है।
स्मार्टफोन की दुनिया में फोल्डेबल फोन कभी महज एक महंगा प्रयोग माने जाते थे, लेकिन अब यह प्रीमियम मोबाइल बाजार का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इस बदलाव में सैमसंग की भूमिका सबसे बड़ी रही है। यानी जिस बाजार को सैमसंग ने कई साल तक तैयार किया, वहां अब एपल सीधे प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले के लिए उतरने वाला है।
भारतीय शेयर बाजार आज कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला। सेंसेक्स 533 अंक या 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 और निफ्टी 135 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव बनाने का काम आईटी और सर्विसेज सेक्टर ने किया।
भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 400 अंक लुढ़क गया। निफ्टी भी 23,700 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। अडानी एंटरप्राइजेज और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा नुकसान वाले शेयरों में रहे। दरअसल, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें बाजार पर दबाव डाल रही हैं।