सोना-चांदी का भाव एक बार फिर आसमान पर पहुंच गया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 3500 रुपए से ज्यादा उछल गई और अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई।

सोना-चांदी का भाव एक बार फिर आसमान पर पहुंच गया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
सोना-चांदी का भाव एक बार फिर आसमान पर पहुंच गया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर खुलने के साथ ही चांदी की कीमत 3500 रुपए से ज्यादा उछल गई और अपने नए लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंच गई। सिर्फ चांदी ही नहीं, बल्कि सोने का वायदा भाव भी 1200 रुपए से ज्यादा चढ़ गया। सबसे पहले बात करते हैं चांदी की कीमत के बारे में, तो एक बार फिर तूफानी तेजी से भागती नजर आ रही है। एमसीएक्स पर कारोबारी की शुरुआत होने पर ये कीमती धातु अपने पिछले बंद 1,74,981 रुपए प्रति किलो की तुलना में चढ़कर 1,76,452 रुपए पर खुली। इसके बाद वायदा कारोबार में ये तेज रफ्तार से भागने लगी और 15 मिनट के कारोबार के दौरान ही 1,78,489 रुपए के नए हाई लेवल पर जा पहुंची। इस हिसाब से चांदी 3,508 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो गई।
सोना में भी तगड़ा उछाल
बात सोना भाव की करें, तो ये पीली धातु भी चांदी से कम नजर नहीं आ रही है। 5 फरवरी की एक्सपायरी वाला गोल्ड प्राइज खुलने के साथ ही चढ़ गया और 1,30,794 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता हुआ नजर आया। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 1,29,504 रुपए पर क्लोज हुआ था। यानी एक झटके में सोना 1290 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया।
अभी भी हाई से इतना सस्ता सोना
भले ही सोने की कीमतों में फिर से तेज उछाल देखने को मिल रहा है, लेकिन सोना अभी भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से काफी नीचे बना हुआ है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का आल टाइम हाई लेवल 1,34,024 रुपए प्रति 10 ग्राम है। सोमवार को आए ताजा उछाल के बाद भी ये इस स्तर से अभी भी 4000 रुपए सस्ता मिल रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख रहा। सुबह 9:23 बजे तक निफ्टी 50 में 0.20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई, जो 23,315.80 पर पहुंच गया। वहीं, बीएसई सेंसेक्स 0.22 फीसदी बढ़कर 74,474.19 पर कारोबार कर रहा था। बाजार में यह बढ़त कच्चे तेल की कम कीमतों के कारण देखी गई।
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने को बोर्ड ने दी मंजूरी। टाटा समूह को शेयर बाजार में उतारने का भी फैसला। जानिए नोएल टाटा के साथ मतभेद और इस्तीफे के पूरे घटनाक्रम की अंदरूनी कहानी।
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,129 घटकर 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत में 2,862 रुपए की कमी आई है, जिससे इसका नया भाव 2.28 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती गिरावट के बाद तेजी लौटी। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर पहुंच गए। निवेशकों की नजरें अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आगामी नीतिगत निर्णय पर टिकी हैं।
केंद्र सरकार ने UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट और चार्ज को लेकर विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। जानिए सरकार ने अपने बयान में क्या कहा।
पिछले सत्र में भारी नुकसान के बाद आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल दर्ज किया गया। वैल्यू बाइंग के कारण प्रमुख सूचकांकों में यह सुधार देखा गया। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले से पहले बाजार में सतर्कता बनी हुई है।
जानिए क्या सरकार 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई (UPI) भुगतान पर कोई नया चार्ज लगाने जा रही है या नहीं। 14 सितंबर 2026 के नए गजट नोटिफिकेशन, एमडीआर (MDR), और आम आदमी पर इसके असर से जुड़े सभी 15 महत्वपूर्ण सवालों के आसान जवाब।
देशभर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई। बीते दो दिनों की तेजी पर ब्रेक लगाते हुए सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आए उबाल से कीमती धातुओं की चमक फीकी पड़ी है।
आज भारतीय शेयर बाजार ने वैश्विक चुनौतियों के बात भी मजबूत बढ़त दर्ज की। सेंसेक्स 200 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के ऊपर रहा और आईटी सूचकांक में 3 फीसदी से अधिक की तेजी आई। दरअसल, वैश्विक स्तर पर बढ़ते बॉन्ड प्रतिफल और कच्चे तेल के दामों ने निवेशकों को चिंतित किया।
अगस्त में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 4.82% और खाद्य महंगाई 5.95% पर पहुंच गई है। थोक महंगाई में भी उछाल आया है। जानें RBI के नए अनुमान और महंगाई से जुड़ी पूरी रिपोर्ट।