भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल नजर आया। बैंकिंग और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं आटो शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। आर्कला इंडिया लिमिटेड का आईपीओ ओपन हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल नजर आया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी में भी उछाल नजर आया। बैंकिंग और आईटी शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिली। वहीं आटो शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई। आर्कला इंडिया लिमिटेड का आईपीओ ओपन हुआ। निवेशक इस आईपीओ में 31 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगें। इस आईपीओ की लिस्टिंग 6 नवंबर को होगी। दरअसल, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह के बीच वैश्विक स्तर पर तेजी के बीच शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरूआती कारोबार में तेजी आई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.94 अंक चढ़कर 84,916.10 अंक पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 86.65 अंक बढ़कर 26,022.85 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल
सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और अडानी पोर्ट्स प्रमुख लाभ में रहीं। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, इटर्नल और एक्सिस बैंक पिछड़ने वालों में शामिल रहे।
यहां सकारात्मक संभावना
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शेयर बाजारों में तेजी जारी है, जिसे अमेरिका में निरंतर तेजी का समर्थन प्राप्त है। आज बाजार को फेड से एक और सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना है। इसके द्वारा दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। दरों के निर्णय से अधिक महत्वपूर्ण मात्रात्मक सख्ती पर फेड की टिप्पणी होगी।
रिकॉर्ड ऊंचाई छुएगा बाजार
आनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थ टेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा-अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख से भारत जैसे उभरते बाजारों में तरलता प्रवाह को बढ़ावा मिल सकता है, जिससे निफ्टी और सेंसेक्स को रिकॉर्ड ऊंचाई के आसपास अपनी गति बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विदेशी निवेशकों का बढ़ा भरोसा
मेहता लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) प्रशांत तापसे ने कहा- कल के कारोबार में उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन मुख्य बात यह रही कि एफआईआई ने मजबूत खरीदारी की, जिससे 10,340 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ, जिससे बाजार में विश्वास बढ़ा।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत गिरकर 64.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 150.68 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 84,628.16 पर बंद हुआ। निफ्टी 29.85 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 25,936.20 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में तेजी
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1,030 अंक (2 प्रतिशत) चढ़कर 51,249 पर और कोरिया का कोस्पी 50 अंक ऊपर 4,060 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 87 अंक (0.35 फीसदी) गिरकर 26,346 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 14 अंक की मामूली तेजी के साथ 4,002 पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले मंगलवार को अमेरिका का डाउ जोन्स 161 अंक चढ़कर 47,706 पर बंद हुआ था। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 190 अंक चढ़कर 23,827 पर बंद हुआ।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे थे और जिसका डर था वही हुआ। आज खुलते के साथ ही शेयर मार्केट औंधे मुंह गिर गया। इस बड़ी गिरावट के बीच पावर ग्रिड, टाटा स्टील, मारुति, एचडीएफसी बैंक, अडानी पोर्ट्स और टाइटन जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए दिखाई दिए।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बिहार में 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश का एलान किया है। भागलपुर के पीरपैंती में पावर प्रोजेक्ट और सारण में आई हॉस्पिटल का उद्घाटन। पढ़ें पूरी खबर।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के दाम आज एक बार फिर एक रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए। इससे पहले गैस कंपनियों ने शुक्रवार को सीएनजी की कीमतें दो रुपए प्रति किलो बढ़ा दी थी। पिछले तीन दिन में सीएनजी तीन रुपए महंगी हुई है।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों के लिए नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने पेट्रोल एक्सपोर्ट पर तीन रुपए प्रति लीटर का विंडफॉल टैक्स लगा दिया है। इसके साथ ही डीजल और जेट फ्यूल पर टैक्स घटाया है।
अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अदाणी और सागर अदाणी के खिलाफ चल रहे मुकदमे के निपटारे पर सहमति दी है।
भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिर कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत पॉजिटिव रही। प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए। इससे पहले मार्केट में गुरुवार के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा।
देश में आज से दूध महंगा हो गया है। देर शाम दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत को लेकर छाई अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा है। विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण इक्विटी बाजारों में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारी दबाव दिखा।
बीते रविवार को पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और 24 घंटे के भीतर ही अपनी इस अपील को दोहराया भी था। अब सरकार ने गोल्ड को लेकर एक बड़ा फैसला ले लिया है।