पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपए की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
वाराणसी। स्टार समाचार वेब
पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने 2,183.45 करोड़ रुपए की लागत वाली 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी की। इस मौके पर पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा-आज मैं ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। काशी के मेरे मालिकों मैंने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लेने के लिए जो वचन दिया था, वो भी पूरा हुआ है। ये महादेव के आशीर्वाद से ही पूरा हुआ है। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। पीएम ने कहा कि जब 22 अप्रैल पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। 26 निर्दोष लोगों की बेहरमी से हत्या कर दी गई। उनके परिवार की पीड़िता उन बच्चा का दुख और उन बेटियों की वेदना, मेरा मन बहुत दुख से भर गया था। तब मैं बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना कर रहा था कि उन्हें ये दुख सहन करने की शक्ति दें। मैंने जो वचन दिया था वो भी पूरा हुआ ये महादेव के आशीर्वाद से पूरा हुआ है। पीएम ने कहा कि इन दिनों जब काशी में गंगा जल लेकर जाते हुए शिव भक्तों की तस्वीरें देखने का अवसर मिल रहा है। खास कर जब हमारे यादव बंधु बाबा का जलाभिषेक करने निकलते हैं तो वो बहुत ही मनोरम नजारा होता है।
पीएम ने कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पालात में भी नहीं बचेगा, लेकिन साथियों ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पेट में दर्द हो रहा है, ये कांग्रेस पार्टी और उनके दोस्त इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने पाक के आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। मैं आप से पूछता हूं कि भारत की ताकत पर आपको गर्व होता है कि नहीं होता है। साथियों, आपने वो तस्वीरें देखी होंगी जो कैसे हमारे ड्रोन और मिसाइलों ने आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया पाक के कई सारे एयरबेस तो आईसीयू में पड़े हैं। पर पाकिस्तान का ये दुख सपा और कांग्रेस से नहीं देखा जा रहा।
पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है। दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। मैं यूपी का सांसद हूं, इस नाते मुझे खुशी है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में भी बनेगी। ये मिसाइल लखनऊ में तैयार होंगी। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने अपराधियों में खौफ भर दिया। मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं।
काशी की धरती से पीएम मोदी ने टैरिफ वाले मसले पर अप्रत्यक्ष तौर से ट्रंप को जवाब भी दे दिया। पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि हम वही करेंगे जो भारत के हित में होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विश्व अर्थव्यवस्था संकट से गुजर रही है, भारत को भी अपने आर्थिक हितों के प्रति सतर्क रहना होगा। वैश्विक अस्थिरता का माहौल है। सभी देश अपने-अपने हितों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है और इसीलिए भारत को अपने आर्थिक हितों के प्रति सजग रहना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश के सर्वोत्तम हित में हर संभव प्रयास कर रही है। जो लोग देश का भला चाहते हैं और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं, चाहे वह कोई भी राजनीतिक दल हो, उन्हें अपने मतभेद भुलाकर स्वदेशी उत्पादों के प्रति संकल्प लेना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि हम केवल वही चीजें खरीदेंगे जो भारतीयों द्वारा बनाई गई हैं। हमें लोकल के लिए वोकल बनने की जरूरत है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि जो भारत के हित में होगा, वही काम सरकार करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी से किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी की है। जब काशी से धन जाता है तो वो अपने आप में प्रसाद बन जाता है। 21 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा कर दिए हैं। मोदी ने कहा कि पहले के सरकारों में किसानों के नाम पर एक घोषणा भी पूरी होना मुश्किल थी, लेकिन भाजपा सरकार जो कहती है वो करके दिखाती है। आज पीएम किसान सम्मान निधि सरकार के पक्के इरादों की उदाहरण बन गई है।
पीएम ने केंद्र की किसान धनधान्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत 2400 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पिछले सरकारी की नीतियों की वजह से जो किसान पिछड़ गए, उन जिलों पर किसान धनधान्य योजना का फोकस होगा। इससे यूपी के कई किसानों को लाभ होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार पूरी शक्ति से काम कर रही है, हम बीज से बाजार तक किसानों के साथ खड़े हैं।
मोदी ने कहा कि मेरी भी बहुत इच्छा थी कि सावन में बाबा विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव के दर्शन करूं, लेकिन मेरे वहां जाने से महादेव के भक्तों को असुविधा न हूं, इसलिए मैं आज यहीं से भोलेनाथ और मां गंगा को प्रणाम कर रहा हूं। हम सेवापुरी के ई-मंच से बाबा विश्वनाथ के प्रणाम करत हई। नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव।

पीएम मोदी ने दिव्यांग क्रिकेटर संतोष कुमार पांडेय को स्पोर्ट्स व्हील चेयर दी। उनसे हालचाल पूछा और पीठ थपथपाकर हौसला बढ़ाया। काशी की 2000 से अधिक दिव्यांगों को मोदी ने सहायक उपकरण बांटे। कुछ दिव्यांगों को मोदी ने मंच पर बुलाकर सहायक उपकरण दिया। आंख से दिव्यांग बबली को मोदी ने नो विजन चश्मा दिया। बबली को मोदी ने खुद चश्मा पहनाया। उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। बात की और हाथ जोड़कर बबली का अभिवादन किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो गया है। स्विट्जरलैंड में इस डील पर साइन होंगे। इसमें स्ट्रेट आफ होर्मुज को फिर से खोलने और व्यापार फिर से शुरू करने का एलान भी शामिल है। होर्मुज से शिपिंग फिर से शुरू होने या सामान्य होने से भारत को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में होने के आसार जताए जा रहे हैं। दरअसल, अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है।
बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल केस से जुड़ी एक बड़ी वारदात सामने आई है। उक्त केस में फरार चल रहे ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
भारत सरकार ने भारतीय सेना के ड्रेस में ऐतिहासिक बदलाव किया है। औपनिवेशिक दौर की परंपराओं को खत्म करने के लिए सेना के ड्रेस से जुड़े नियम बदल दिए गए हैं। अब औपचारिक मौकों पर बंद-गले वाली जैकेट पहनने की मंजूरी दी गई है।
बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने ट्रेन में तोड़-फोड़ और पत्थरबाजी कर दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। चेतावनी स्वरूप हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज किया।
DRDO ने मल्टी-लेयर्ड बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। अब भारत इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के खतरों को हवा में ही नष्ट कर सकता है। जानिए यह तकनीक कैसे काम करती है।
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को देश का 31वां आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वह 30 जून को जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। जानिए उनके चार दशक के शानदार सैन्य सफर, पढ़ाई और पारिवारिक बैकग्राउंड के बारे में।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रह हैं। पीएम आज से 18 जून तक 6 दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया यात्रा पर सुबह रवाना हो गए हैं। पीएम बनने के बाद मोदी की यह 7वीं फ्रांस यात्रा है। सबसे 13-14 जून को नीस शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
असम में भारतीय वायु सेना का एक एएन-32 विमान आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई और विस्फोट की आवाज सुनाई दी। विमान दो हिस्सों में बंट गया। दरअसल, वायुसेना का एएन-32 परिवहन विमान असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर क्रैश हो गया है।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा-आतंक के संरक्षकों तक सिंधु नदी का पानी नहीं पहुंचने देंगे। भारत शांति की भाषा न समझने वालों को जवाब देना अच्छे से जानता है और जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को पूरी तरह बंद नहीं करता, तब तक यह जल-बंटवारा समझौता निलंबित ही रहेगा।