सीधी जिले में एलसीसी कंपनी द्वारा नल-जल योजना के तहत बिना अनुमति नहर खुदाई से बाणसागर नहर क्षतिग्रस्त हुई। जल संसाधन और जल निगम आमने-सामने, किसानों की सिंचाई पर संकट गहराया।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
जिले में जल निगम की देखरेख में काम कर रही एलसीसी कंपनी शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रही है। इन सबके बाद भी जल निगम के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। जिले में पाइप लाईन डालने के कार्य में एलसीसी कम्पनी के मनमानी कार्य से बाणसागर की नहरें क्षतिग्रस्त हो रही है।
बिना अनुमति के अवैध रूप से किया गया काम
नल-जल योजना के संविदाकार ने बाणसागर परियोजना की सिहावल नहर उप संभाग रामपुर नैकिन के शिकारगंज डिस्ट्रीब्यूटरी की नहर को बिना अनुमति अवैध रूप से क्षतिग्रस्त करने की पुलिस में शिकायत हुई है। थाना रामपुर नैकिन पिपरांव चौकी पुलिस में अनुविभागीय अधिकारी सिहावल नहर उप संभाग क्रमांक 1 रामपुर नैकिन द्वारा इसकी रिपोर्ट भी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नल-जल योजना के ठेकेदार द्वारा बिना अनुमति अवैध रूप से नहर का उत्खनन किया जा रहा है। बाणसागर योजना के शिकारगंज डिस्ट्रीब्यूटरी के आरडी 27 से 30 के बीच एलसीसी कम्पनी द्वारा नहर का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। विभागीय कर्मचारियों के रोके जाने पर कार्य स्थल में उपस्थित कम्पनी के मैनेजर शेख मुस्तान एवं विशाल कुमार द्वारा उत्खनन ना रोक जाने की धमकी दी गई एवं गाली-गलौज किया गया। अवैध उत्खनन से नहर संचालन में बाधा उत्पन्न होगी एवं किसानों को रवी सीजन में पानी देना संभव नहीं हो पायेगा। जिससे कृषि उत्पादन में विपरीत प्रभाव पड़ेगा। नहर के अवैध उत्खनन को तत्काल रोक जाने की मांग की गई है।
उधर जल संसाधन के अधिकारियों का कहना है कि महाप्रबंधक जल निगम को पत्र क्रमांक 2007, दिनांक 1 अगस्त 25 में पाइप लाईन बिछाने के कार्य की शर्तों के अधीन अनुमति दी गई थी। अनुमति शर्त में कहा गया था कि नहर में किसी प्रकार मिट्टी, पत्थर एवं नहर की क्षति नहीं होनी चाहिये। नहर में यदि किसी प्रकार की क्षति होती तो पुनर्निर्माण/यथास्थिति बनाने की सम्पूर्ण जिम्मेदार जल निगम/निर्माण एजेन्सी की होगी। पाइप लाईन बिछाने के कार्य के पूर्व प्रभारी उपयंत्री से निरीक्षण कराया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा कि स्थिति में एनओसी निरस्त माना जायेगा। किसी भी प्रकार के न्यायालय प्रकरण दर्ज होने पर जवाबदारी जल निगम सीधी की होगी। नहर के एलायमेंट एवं क्रास सेक्शन को यथावत रखना सुनिश्चित करें, किसी प्रकार का परिवर्तन होने की स्थिति में सुधार की जिम्मेदारी जल निगम की होगी। पाइप लाईन के बिछाने के कार्य हेतु समयावधि 16 सितम्बर 25 से 14 अक्टूबर 25 एवं 16 अप्रैल 26 से 30 जून 26 तक के मध्य करने हेतु अनुमति दी जाती है।
जल संसाधन-जल निगम आमने-सामने
बघवार अंचल में नल-जल योजना के तहत एलसीसी कम्पनी द्वारा एनओसी की शर्तों को दरकिनार कर मनमानी तौर पर कार्य किया जा रहा है। जेसीबी मशीन से खुदाई कर नहर के समीप कार्य करने से नहर भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। जल संसाधन के कर्मचारियों द्वारा जब मनमानी कार्य मौके पर करने से रोंका गया तो विवाद की स्थिति खड़ी हो गई।
जल संसाधन के अधिकारियों का कहा है कि कृषि सीजन में जब नहर में पानी चल रहा है उस दौरान कार्य करने की अनुमति नहीं है। वहीं जल निगम कार्य को महत्वपूर्ण बताते हुये मनमानी पर उतारू है।
कार्य की गुणवत्ता और मापदंड को लेकर खड़े हो चुके हैं सवाल
एलसीसी कम्पनी द्वारा पाइप लाईन बिछाने के कार्य में गुणवत्ता की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। कम्पनी के नुमाइंदे जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कराने में जुटे हुये हैं। ऐसे में कार्य की गुणवत्ता और मापदंड को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं। कम्पनी के नुमाइंदे जल्द से जल्द कार्य कराने के लिये नियमों की भी खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। नहर में पानी चलने से कार्य की अनुमति नहीं है फिर भी नहर को क्षतिगस्त कर जेसीबी मशीन से जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने की होड़ मची हुई है।
बघवार के समीप नहर क्षेत्र में एनओसी मिलने के बाद कार्य शुरू किया गया था। जहां तक सशर्त एनओसी मिलने का सवाल है तो उनका पाइप लाईन समय पर डालने का कार्य भी काफी प्राथमिकता वाला है। पाइप लाईन डालने का कार्य नहर के ऊपरी भाग में हो रहा है इस वजह से डैमेज कुछ नहीं हुआ है। मौके पर भी कार्य को देखकर समझा जा सकता है।
प्रकाश सिंघई, महाप्रबंधक, एलसीसी कम्पनी संविदाकार जल निगम, सीधी
बघवार तरफ नहर क्षेत्र में पाइप लाईन कार्य के लिये पूर्व में सशर्त एनओसी दी गई थी। एनओसी में साफ जिक्र है कि कृषि सीजन में जब नहर में पानी चलेगा पाइप लाईन का कार्य नहीं किया जायेगा। फिर भी मनमानी तौर पर कार्य कराया जा रहा है जिससे नहर जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। अब नई एनओसी 31 मार्च तक नहर में पानी चलने से जारी नहीं हो पायेगी।
एस.एस.तिवारी, कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन संभाग क्र.-2 सिंगरौली


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।