रीवा में फाइटर जेट की तेज गर्जना से एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग गिर गई और खिड़कियों के कांच टूट गए। पुलिस ने धमाके को अफवाह बताया, जबकि ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
तराई अंचल के आसमानों में पिछले कुछ दिनों से फाइटर जेट उड़ान भर रहे हैं। इसकी गर्जना से ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। बुधवार की सुबह करीब पौने 11 बजे भी फाइटर जेट गुजरा, इसकी गर्जना के बीच तेज धमाका भी हुआ। इस दौरान जवा के एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई, खिड़कियों के कांच टूट गये। दहशत के चलते लोग अपने कार्यालय व घरों से बाहर निकल आये। तब पता चला कि आसमान से फाइटर जेट गुजरा है। जवा पुलिस ने धमाके की आवाज को अफवाह बताते हुये जांच करने की बात कही है।
ग्रामीणों की माने तो करीब दस दिन से क्षेत्र के आसमान में फाइटर जेट उड़ते नजर आ रहे हैं। सुबह के वक्त कई बार यह जेट यहां से गुजरते हैं, जिसकी गर्जना इतनी तेज होती है कि खिड़की दरवाजों में कंपन होने लगती है। बुधवार को तो फाइटर जेट गुजरने के साथ ही तेज धमाका भी हुआ। इसी बीच जवा स्थित एनसीसी दफ्तर की फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई। यहां लगी खिड़िकियों के कांच टूट गये। कार्यालय में काम कर रहे लोगों ने दावा किया कि धमाके की वजह से यह घटना हुई। आवाज सुनते ही लोग कार्यालय से बाहर निकल आये। इस दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी बताया कि कुछ वाहन व घरों में लगी खिड़कियों के कांच भी टूट गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से फाइटर जेट यहां से गुजरते रहे हैं, लेकिन इसके पहले केवल गर्जना सुनाई देती थी। बुधवार की सुबह बम ब्लॉस्ट जैसा धमाका हुआ है, जिसकी वजह से फाल सीलिंग गिरी और कांच टूटे हैं। अब इस घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
पुलिस ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें
इधर ग्रामीणों की सूचना और चर्चाओं को लेकर जवा थाना प्रभारी कमलेश साहू ने स्पष्ट किया कि धमाका होने का दावा ग्रामीण कर रहे हैं, लेकिन ऐसी कोई स्थिति क्षेत्र में नजर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचे। फाइटर जेट यहां से गुजरते हैं, उसकी गर्जना की वजह से कांच टूटे होंगे।
ग्वालियर बेस से सुखोई भर रहे उड़ान
मामले को लेकर जानकारों ने बताया कि स्क्वाड्रन लीडर, लेफ्टिनेंट आदि को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है जिसमें भारतीय वायुसेना के जवानों को फाइटर जेट की बारीकियों एवं युद्ध कौशल से पारंगत कराया जा रहा है। इस दौरान लगभग 10 दिनों से विंध्य का आसमान सुबह व दोपहर में जेट के तेज शोर से दहल रहा है। ग्वालियर बेस से ये फाइटर उड़ान भरते हैं।
नियमित प्रशिक्षण की प्रक्रिया
विश्वस्त सूत्रों की मानें तो गत वर्ष दिसम्बर माह के दूसरे सप्ताह में ग्वालियर बेस से इसी तरह की प्रशिक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें रीवा चोरहटा स्थित हवाई अड्डा के एक बाहरी हिस्से को अपने अधिकार क्षेत्र में ले रखा है जहां भारतीय सेना के अधिकारियों का एक दल लगातार अपनी गतिविधियों में संलग्न रहता है। सूत्रों की मानें तो यह सारी प्रक्रिया वार्षिक प्रशिक्षण के अंतर्गत मानी जा रही है।
हवाई अड्डा के बाहर लगा रडार
उल्लेखनीय बात यह भी है कि फाइटर जेट ग्वालियर रेंज से उड़ान भरता है और कुछ मिनटों में यह विंध्य की धरा पर गरजने लगता है। इस प्रक्रिया को विधिवत रूप से अंजाम देने के लिए सेना द्वारा पूर्व से काफी तैयारी की गई थी। प्रशिक्षण एवं युद्ध कौशल एवं फाइटर जेट की बारीकियों से अवगत होने के लिए आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न करने के लिए हवाई अड्डा के बाहर रडार लगाया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।