थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी, लेकिन शुक्रवार को बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
By: Star News
नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। यह फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी, लेकिन शुक्रवार को बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गौरतलब है कि एयर इंडिया की ही एक फ्लाइट अहमदाबाद में गुरुवार को क्रैश हो गई थी। इसमें सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, थाईलैंड के फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की फ्लाइट एआई-379 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां प्लेन में बम होने की सूचना मिली थी। विमान में 156 लोग सवार थे। फ्लाइट फुकेट से दिल्ली आ रही थी। एअर इंडिया की फ्लाइट ने फुकेट एयरपोर्ट से भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे (स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे) टेकआॅफ किया था। विमान अंडमान सागर के ऊपर एक बड़ा घेरा बनाते हुए पलटा और इसके बाद फुकेट में इमरजेंसी लैंडिग की। नेशन थाईलैंड ने बताया कि बम की धमकी मिलते ही फुकेट एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट कंटिन्जेंसी प्लान एक्टिवेट कर दिया।
लैंडिंग के तुरंत बाद फ्लाइट में मौजूद सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिहाज से नीचे उतारा गया। इसके साथ पूरे विमान की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। फ्लाइट ने शुक्रवार सुबह फुकेत हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। हालांक अंडमान सागर के पास धमकी मिलने के बाद वापस लैंड कराया गया।