×

शादी के बाद भी नहीं थम रहा बेजोस का विरोध; प्रदर्शनकारियों ने वेनिस में निकाला मार्च

 अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की शादी जितनी भव्य थी, उतनी ही विवादास्पद भी बन गई। वेनिस के लोगों ने इस शादी के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। 

By: Sandeep malviya

Jun 29, 20255 hours ago

view1

view0

शादी के बाद भी नहीं थम रहा बेजोस का विरोध; प्रदर्शनकारियों ने वेनिस में निकाला मार्च

वेनिस। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की शादी जितनी भव्य थी, उतनी ही विवादास्पद भी बन गई। वेनिस के लोगों ने इस शादी के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वेनिस को केवल अमीरों की पार्टी का स्थान न समझा जाए, बल्कि वहां के आम नागरिकों और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाए। 

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक और अरबपति जेफ बेजोस की शादी के बाद भी उनका विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।   सैकड़ों लोगों ने वेनिस की सड़कों पर मार्च निकाला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बेजोस और उनकी पत्नी लॉरेन सांचेज की शादी के जश्न का विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। यह शादी वेनिस में तीन दिन तक बड़े धूमधाम से चली, जिसमें दुनियाभर के मशहूर सितारे शामिल हुए। 

दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बेजोस और लॉरेन सांचेज ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को वेनिस के एक शांत द्वीप पर करीब 200 खास मेहमानों के बीच शादी की। हालांकि, वेनिस के बहुत से स्थानीय लोग इस शादी से नाराज हो गए। उनका कहना है कि इस शादी में किया गया दिखावा शहर के असली हालात से बिलकुल उल्टा है। उन्होंने कहा कि वेनिस पहले ही ज्यादा पर्यटकों, महंगे घरों और बाढ़ जैसी समस्याओं से परेशान है। 

प्रदर्शनकारियों ने  की नारेबाजी

शादी के तीसरे दिन, शनिवार (स्थानीय समयानुसार) शाम को जब नवविवाहित जोड़ा अंतिम पार्टी की तैयारी कर रहा था, तो सैकड़ों वेनेशियन और प्रदर्शनकारियों ने वेनिस की छोटी सड़कों पर रंग-बिरंगे बैनर लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बैनरों पर 'चुंबन हां, बोजोस नहीं' और 'बेजोस नहीं, युद्ध नहीं' जैसे नारे लिखे। लोगों ने यह प्रदर्शन शादी की भव्यता के खिलाफ किया। लोग इस शादी को आम नागरिकों और पर्यावरण का अपमान मानते हैं। 

विरोध को देखते हुए बदला गया पार्टी का स्थान 

प्रदर्शनकारियों में से एक मार्टिना वेरगनानो ने कहा कि हम यहां अमीर लोगों की योजनाओं को रोकने के लिए हैं, जो दूसरों का शोषण करके अमीर बने हैं। उन्होंने कहा कि वेनिस की हालत दिन प्रति दिन खराब हो रही है। पहले पार्टी शहर के बीच में होने वाली थी, लेकिन विरोध को देखते हुए इसका स्थान बदलकर पुराने शिपयार्ड 'आर्सेनल' कर दिया गया। प्रदर्शन के आयोजकों ने इसे अपनी जीत बताया। 

बेजोस ने तीन संगठनों को दान दिए 1-1 मिलियन यूरो

वेनिस पर्यावरण अनुसंधान संघ, कोरिला के अनुसार, बेजोस ने वेनिस के पर्यावरण की रक्षा के लिए तीन पर्यावरण अनुसंधान संगठनों को 1-1 मिलियन यूरो दान दिए। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बस लोगों को शांत करने और अपनी छवि सुधारने की कोशिश है। विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए एक कार्यकर्ता फ्लेवियो कोगो ने कहा, 'हम ऐसा वेनिस चाहते हैं जो अपने लोगों के लिए हो। ये दान बस दिखावा है और बेजोस की अंतरात्मा की आवाज को दबाने का तरीका है।'

COMMENTS (0)

RELATED POST

शादी के बाद भी नहीं थम रहा बेजोस का विरोध; प्रदर्शनकारियों ने वेनिस में निकाला मार्च

1

0

शादी के बाद भी नहीं थम रहा बेजोस का विरोध; प्रदर्शनकारियों ने वेनिस में निकाला मार्च

 अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की शादी जितनी भव्य थी, उतनी ही विवादास्पद भी बन गई। वेनिस के लोगों ने इस शादी के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। 

Loading...

Jun 29, 20255 hours ago

 हमास के टॉप कमांडर अल-इसा को किया ढेर, हमले का था मास्टरमाइंड

इस्राइल ने हमास की सैन्य शाखा के संस्थापक और 7 अक्तूबर वाले हमले के मास्टरमाइंड मुहम्मद इसा अल-इसा को मार गिराया है।

Loading...

Jun 29, 20255 hours ago

हसीना सरकार पर चुनावी धांधली की जांच शुरू

बांग्लादेश में अगले साल अप्रैल में आम चुनाव होंगे, जिसको लेकर अंतरिम सरकार ने कहा कि ये चुनाव अब तक के ये सबसे निष्पक्ष होंगे। मोहम्मद यूनुस के सहयोगी ने कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। 

Loading...

Jun 29, 20255 hours ago

ईरान के साथ 30 अरब डॉलर की डील को  डोनाल्ड ट्रंप ने हास्यास्पद विचार और फर्जी खबर बताया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में मीडिया में चल एक खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, जब उनसे ईरान के साथ अमेरिका की 30 अरब डॉलर की डील को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे फर्जी खबर करार दिया है।  

Loading...

Jun 29, 20255 hours ago

भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल, बंदरगाहों पर रोक से कीमतें बढ़ी

भारत ने बीते दो मई से पाकिस्तानी माल ढोने वाले जहाजों के अपने बंदरगाहों पर रुकने पर रोक लगा दी है। इसका असर पाकिस्तान पर अब साफ तौर पर दिख रहा है। 