संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का शिखर सम्मेलन सितंबर-2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है। इस मंच पर दुनिया के शीर्ष नेता एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगे। वहीं दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

अगले महीने पीएम मोदी और यूएस के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच मुलाकात हो सकती है ।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) का शिखर सम्मेलन सितंबर-2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है। इस मंच पर दुनिया के शीर्ष नेता एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगे। वहीं दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात न केवल भारत-अमेरिका संबंधों में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है, बल्कि व्यापार, टैरिफ और भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है। अगर यह बैठक होती है तो यह दोनों नेताओं के बीच सात महीने में दूसरी मुलाकात होगी। पिछली बार फरवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था। दरअसल, भारत-अमेरिका रिश्तों में हाल के तनाव के बीच यह संभावित मुलाकात अहम मानी जा रही है। पीएम मोदी अन्य वैश्विक नेताओं से भी उच्च-स्तरीय बैठकें करेंगे, जिनमें यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी शामिल हो सकते हैं। शिखर सम्मेलन सितंबर में होगा और विश्व नेता 23 सितंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में पहुंचने लगेंगे। ट्रंप चाहते हैं कि पीएम मोदी आएं और उनसे मिलें, इसलिए प्रधानमंत्री दोहरे मकसद से न्यूयॉर्क की यात्रा पर जा सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो प्रधानमंत्री व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति ट्रंप को दवअऊ शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने का निमंत्रण देंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो शिखर सम्मेलन अक्टूबर में हो सकता है।
अगर मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हो जाती है, तो यह दोनों नेताओं की सात महीनों में दूसरी बैठक होगी। ट्रंप के पहले कार्यकाल में दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध मजबूत हुए थे, लेकिन दूसरे कार्यकाल में टैरिफ को लेकर ट्रंप के कड़े रुख ने रिश्तों में खटास ला दी है, बावजूद इसके कि ट्रंप कई बार प्रधानमंत्री मोदी को दोस्त कह चुके हैं।
भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में सबसे बड़ी अड़चन कृषि और डेयरी सेक्टर को अमेरिकी बाजार के लिए खोलने को लेकर भारत राजी नहीं है। इसी बीच, ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ लगाने के साथ-साथ रूस से तेल खरीद जारी रखने के कारण अतिरिक्त 25 फीसदी टैरिफ का भी ऐलान कर दिया, जिससे टोटल टैरिफ 50 प्रश्तिा हो गई है। इनमें से 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुके हैं, जबकि बाकी 27 अगस्त से लागू होंगे। इस डेडलाइन से पहले दोनों देश व्यापार समझौते पर तेजी से बातचीत कर रहे हैं।
रूसी तेल की खरीद एक और बड़ा विवाद का विषय है। व्हाइट हाउस का कहना है कि यह खरीद रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद दे रही है। ट्रंप भारत पर दबाव डाल रहे हैं कि तेल आयात कम करे, ताकि रूस पर आर्थिक असर पड़े। भारत ने अमेरिकी आलोचना को खारिज करते हुए कहा है कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम, केमिकल्स और फर्टिलाइजर खरीदता है, जिसपर भारत ने भी आपत्ति जाहिर की है। भारत अब 15 अगस्त को ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली बैठक पर नजर टिकाए हुआ है, जिसमें दोनों नेता तीन साल से चल रहे युद्ध को खत्म करने पर चर्चा करेंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।