संघ विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की थी। इस बार भारत के सीजेआई बीआर गवई की मां डॉ. कमलताई गवई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समारोह में शामिल होंगी। पांच अक्टूबर को अमरावती में होने वाले समारोह में संघने कमलताई को मुख्य अतिथि बनाया है।

सीजेआई बीआर गवई की मां डॉ. कमलताई गवई ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
संघ विजयादशमी पर अपना स्थापना दिवस मनाता है। 1925 में विजयादशमी के दिन डॉ. बलराम कृष्ण हेडगेवार ने इसकी शुरुआत की थी। इस बार भारत के सीजेआई बीआर गवई की मां डॉ. कमलताई गवई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समारोह में शामिल होंगी। पांच अक्टूबर को अमरावती में होने वाले समारोह में संघने कमलताई को मुख्य अतिथि बनाया है। वहीं दो अक्टूबर को दशहरा के मौके पर नागपुर में होने वाले संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चीफ गेस्ट होंगे। इस साल संघ अपनी स्थापना के 100 साल पूरे कर रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष में यह एक ऐतिहासिक समारोह होगा। दरअसल, संघ ने देशभर में अपने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के अमरावती जिले में अगले महीने होने वाले विजयदशमी समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश की मां डॉ. कमलताई गवई को आमंत्रित किया गया है। वहीं, कमलताई गवई के परिवार के सदस्यों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें संघ का निमंत्रण मिला है।
रामनाथ कोविंद दूसरे पूर्व राष्ट्रपति हैं जो संघ्ज्ञ के किसी कार्यक्रम में चीफ गेस्ट बन रहे हैं। इससे पहले 2018 में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी संघ के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने थे। तब वे एक ट्रेनिंग कैंप के समापन समारोह में शामिल हुए थे।
आरएसएस की अमरावती महानगर इकाई 5 अक्टूबर को अमरावती के किरण नगर स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन करेगी। वरिष्ठ आरएसएस प्रदाधिकारी जे नंद कुमार इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता होंगे।
गौरतलब है कि संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन हुई थी। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ ने देशभर में एक लाख से अधिक हिंदू सम्मेलनोंऔर हजारों संगोष्ठियों के आयोजन की योजना बनाई है। इसकी शुरुआत नागपुर मुख्यालय से 2 अक्टूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत के वार्षिक विजयदशमी संबोधन से होगी। लोगों तक व्यापक पहुंच बनाने के लिए आरएसएस ने देशभर में घर-घर संपर्क कार्यक्रम चलाने का भी फैसला किया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।