×

तीन देशों की सफल यात्रा के बाद भारत लौटे पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन देशों की सफल यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौट आए। उन्होंने अपनी यात्रा का अंतिम चरण क्रोएशिया में पूरा किया, जो किसी भी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा थी।

By: Arvind Mishra

Jun 19, 202510:59 AM

view9

view0

तीन देशों की सफल यात्रा के बाद भारत लौटे पीएम

  • साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया का किया दौरा

  • क्रोएशिया में दौरे ने खोले सहयोग के नए रास्ते


नई दिल्ली। स्टार समाचार बेव


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को तीन देशों की सफल यात्रा पूरी करने के बाद भारत लौट आए। उन्होंने अपनी यात्रा का अंतिम चरण क्रोएशिया में पूरा किया, जो किसी भी भारतीय पीएम की पहली आधिकारिक क्रोएशिया यात्रा थी। इस दौरे को भारत और क्रोएशिया के बीच दोस्ती और सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। पीएम मोदी ने सबसे पहले साइप्रस का दौरा किया, फिर कनाडा गए जहां उन्होंने जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके बाद वह क्रोएशिया पहुंचे, जहां राजधानी जाग्रेब में उनका भव्य स्वागत हुआ। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने क्रोएशिया यात्रा को ऐतिहासिक और यादगार बताते हुए वहां की जनता और सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा-क्रोएशिया की जनता और सरकार से मिला गर्मजोशी भरा स्वागत अविस्मरणीय रहा। यह यात्रा हमारी दोस्ती और सहयोग के साझा सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है। 

अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ाएंगे साझेदारी

पीएम मोदी ने क्रोएशिया के पीएम आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ जाग्रेब में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। उन्होंने साझा किया कि दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, कृषि, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा, तकनीक, सेमीकंडक्टर, जहाज निर्माण और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में गहरा सहयोग होगा। दोनों देश मिलकर अकादमिक संस्थानों के बीच शोध और अंतरिक्ष क्षेत्र में भी साझेदारी बढ़ाएंगे।

भारत-क्रोएशिया के रिश्ते मजबूत 

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देशों के लोकतंत्र, कानून का शासन, विविधता और गुणवत्ता जैसे साझा मूल्यों से जुड़े होने के कारण भारत-क्रोएशिया के रिश्ते मजबूत हैं। उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि उन्हें और प्रधानमंत्री प्लेंकोविच को अपने-अपने देश में लगातार तीसरी बार जनादेश मिला है, जो दोनों देशों की स्थिरता और लोकतांत्रिक मजबूती को दर्शाता है।  
 

COMMENTS (0)

RELATED POST

तिरुवनंतपुरम: पीएम ने कहा-विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट

तिरुवनंतपुरम: पीएम ने कहा-विकसित भारत बनाने के लिए देश एकजुट

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चुनावी राज्य केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो किया। यह रोड शो थंपानूर ओवरब्रिज से शुरू होकर पुथरिकंडम मैदान तक आयोजित किया गया। इस दौरान पीएम ने विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ किया, उनकी आधारशिला रखी और उन्हें हरी झंडी दिखाई।

Loading...

Jan 23, 202612:59 PM

दिल्ली में बारिश से लगा जाम: श्रीनगर से मनाली तक भारी बर्फबारी

दिल्ली में बारिश से लगा जाम: श्रीनगर से मनाली तक भारी बर्फबारी

बसंत पंचमी पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत एनसीआर में बारिश हुई है। उत्तर भारत में हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिया जारी रहेगा।

Loading...

Jan 23, 202612:38 PM

खुशखबरी: सजा-जुर्माना माफ... यूएई की कैद से रिहा होंगे 900 भारतीय 

खुशखबरी: सजा-जुर्माना माफ... यूएई की कैद से रिहा होंगे 900 भारतीय 

यूएई सरकार ने नेशनल डे से पहले 900 से ज्यादा भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। इसके लिए अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास को रिहा करने वाले कैदियों की लिस्ट सौंप दी है। ईद अल एतिहाद 2 दिसंबर को यूएई का नेशनल सेलिब्रेशन है। यह समारोह हर साल 2 दिसंबर को मनाया जाता है और यह 1971 में सात अमीरात के एकीकरण की याद दिलाता है।

Loading...

Jan 23, 202611:37 AM

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर

चित्रकूट: व्यापारी के बेटे की हत्या... पुलिस मुठभेड़ में एक हत्यारा ढेर

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बरगढ़ कस्बे में कपड़ा व्यापारी के 13 वर्षीय पुत्र का अपहरण कर 40 लाख फिरौती नहीं मिलने पर अपहर्ताओं ने उसकी हत्या कर दी गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह घर से कुछ दूर खून से लथपथ अवस्था में मिला।

Loading...

Jan 23, 202611:21 AM

मुंबई: 50 लाख की रंगदारी पड़ी भारी... गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

मुंबई: 50 लाख की रंगदारी पड़ी भारी... गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा व उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा को धमकाने और रंगदारी मांगने के एक पुराने केस में गिरफ्तार किया है।

Loading...

Jan 23, 202610:36 AM