भारत ने एक बार पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर लताड़ लगाई है। यूएन सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने अमन और शांति का जिक्र करते हुए जम्मू कश्मीर पर दावा ठोकने की कोशिश की। मगर, हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरीश परवथानेनी ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत ने एक बार पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में जमकर लताड़ लगाई है। यूएन सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान ने अमन और शांति का जिक्र करते हुए जम्मू कश्मीर पर दावा ठोकने की कोशिश की। मगर, हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत हरीश परवथानेनी ने दो टूक शब्दों में कहा- पाकिस्तान कान खोलकर सुन ले... जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं। वो पहले भी भारत का हिस्सा थे और हमेशा रहेंगे। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में न सिर्फ सिंधु जल संधि को समाप्त करने का कारण स्पष्ट किया, बल्कि पाकिस्तान को आतंकवाद का वैश्विक केंद्र भी बताया है।
सिंधु जल संधि पर कर दी बोलती बंद
संयुक्त राष्ट्र में हरीश ने कहा-भारत पिछले 65 साल से मित्रता और सद्भाना के कारण सिंधु जल संधि का पालन कर रहा था। मगर इस बीच पाकिस्तान ने भारत पर तीन युद्ध और हजारों आतंकी हमले करवाए और संधि की भावना का उल्लंघन कर दिया। हरीश ने पाक की कायराना हरकत का जवाब देते हुए कहा-पाकिस्तान के द्वारा शय दिए गए आतंकवादी हमलों में हजारों भारतीयों की जान जा चुकी है। इसी साल अप्रैल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भी आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 1 विदेशी नागरिक समेत 26 लोग मारे गए थे।
आतंकवाद पर वैश्विक केंद्र पाकिस्तान
सिंधु जल संधि पर बात करते हुए भारत ने कहा-भारत ने आतंकवाद के वैश्विक केंद्र पाकिस्तान के साथ यह संधि स्थगित करने की घोषणा की है। जब तक पाकिस्तान की मिट्टी में पनप रहा आतंकवाद पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता, तब तक यह संधि स्थगित रहेगी।
27वें संविधान संशोधन पर सवाल
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए कहा-पाकिस्तान ने पूर्व पीएम इमरान खान को जेल में डाल दिया। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पर प्रतिबंध लगा दिया गया और 27वें संविधान संशोधन से सेना प्रमुख आसीम मुनीर को आजीवन प्रतिरक्षा दे दी गई, जो एक तरह का संवैधानिक तख्तापलट है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।