दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य को राहत दी है। अदालत ने मामले में मंगलवार को ईडी की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया है।

नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने यह फैसला केवल तकनीकी आधार पर दिया है।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अन्य को राहत दी है। अदालत ने मामले में मंगलवार को ईडी की ओर से दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इंकार कर दिया है। अदालत ने कहा-ईडी केस में आगे की जांच जारी रख सकती है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी कहा कि इस स्टेज पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता, क्योंकि ईडी का मामला सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी एफआईआर पर है।
आरोपियों का बड़ा झटका
साथ ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं को झटका देते हुए फैसला सुनाया है कि नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य आरोपियों को एफआईआर की कॉपी पाने का अधिकार नहीं है। यह फैसला दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक आफेंस विंग द्वारा मामले में दर्ज की गई नई एफआईआर से जुड़ी कार्यवाही के दौरान दिया।
इसलिए केस अस्वीकार्य
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा- एफआईआर के अभाव में न केवल मनी लॉन्ड्रिंग की जांच, बल्कि उससे जुड़ी अभियोजन शिकायत भी बनाए रखना योग्य नहीं है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी निजी व्यक्ति द्वारा दायर शिकायत के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में संज्ञान लेना कानूनन अस्वीकार्य है। अदालत ने साफ किया कि उसका यह आदेश आरोपों के मेरिट्स पर आधारित नहीं है।
दिल्ली कोर्ट के आदेश का मतलब
नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट ने यह फैसला केवल तकनीकी आधार पर दिया है। मामले के मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ईडी अपनी जांच जारी रखेगी और जैसे ही दिल्ली पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी, उसके बाद ईडी दोबारा चार्जशीट पेश करेगी। ईडी का दावा है कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का स्पष्ट मामला है।
कांग्रेस के इन नेताओं पर शिकंजा
ईडी ने नेशनल हेराल्ड केस में दाखिल अपनी चार्जशीट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे, सुनील भंडारी के अलावा यंग इंडियन और डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड को आरोपी बनाया था। इस जांच को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। जबकि ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियों को गलत तरीके से हड़पने का आरोप भी लगाया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।
दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में यूनिफॉर्म अनवेल्ड द्वारा आयोजित एक संवादात्मक सत्र में सेना प्रमुख से पूछा गया कि अगर पिछले साल आपरेशन सिंदूर को जन्म देने वाली परिस्थितियां फिर से उत्पन्न होती हैं तो भारतीय सेना कैसे प्रतिक्रिया देगी।सवाल का जवाब देते हुए आर्मी चीफ ने कहा-पिछले साल आपरेशन सिंदूर जैसी स्थिति फिर बनी तो भारतीय सेना उसी तरह या उससे भी मजबूत जवाब देगी।