×

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: रोमांचक हुआ लाहौर टेस्ट, तीसरे दिन गिरे 16 विकेट 

दक्षिण अफ्रीका के लिए रियान रिकल्टन 29 और टोनी डे जॉर्जी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मार्कराम 3 और वियान मुल्डर शून्य पर नोमान अली का शिकार बने।  इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई।

By: Prafull tiwari

Oct 14, 20258:09 PM

view16

view0

पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका: रोमांचक हुआ लाहौर टेस्ट, तीसरे दिन गिरे 16 विकेट 

लाहौर । लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। तीसरे दिन पूरी तरह से मैच पर स्पिनरों का दबदबा दिखा और कुल 16 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका को चौथी पारी में जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला है। दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 226 रन की आवश्यकता है, वहीं पाकिस्तान को 8 विकेट चाहिए। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए रियान रिकल्टन 29 और टोनी डे जॉर्जी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मार्कराम 3 और वियान मुल्डर शून्य पर नोमान अली का शिकार बने।  इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई। अब्दुल्ला शफीक ने 41, बाबर आजम ने 42 और सऊद शकील ने 38 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले सेनुरान मुथुसामी ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। सिमोन हार्मर ने 4 विकेट लिए। 

तीसरे दिन का खेल दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया था। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 269 रन पर सिमट गई थी। टोनी डे जॉर्जी ने सर्वाधिक 104 रन बनाए। वहीं रियान रिकल्टन ने 71 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 6, साजिद खान ने 3, और सलमान आगा ने 1 विकेट लिए।  पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 109 रन की लीड मिली। पहली पारी में पाकिस्तान ने इमाम-उल-हक और सलमान आगा के 93-93, कप्तान शान मसूद के 76 और मोहम्मद रिजवान के 75 रन की बदौलत 378 रन बनाए थे।   इस टेस्ट में अब तक गिरे 32 में से 30 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं।  

COMMENTS (0)

RELATED POST

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

SA vs AFG T20 WC: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराया, रबाडा और स्टब्स चमके

टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला डबल सुपर ओवर! अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया। जानें मैच का पूरा हाल, स्कोरकार्ड और टर्निंग पॉइंट।

Loading...

Feb 11, 20263:57 PM

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

 निकल गई हेकड़ी: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत-पाक का महामुकाबला

पाकिस्तान को अपने फैसले से यू-टर्न लेना पड़ा है। एक फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने एलान किया था कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी। कुछ दिनों तक चले इस ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने कहा कि वो खेलेगा लेकिन उनकी तीन शर्ते हैं।

Loading...

Feb 10, 202610:16 AM

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

T 20 World Cup 2026: इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से हराया, सैम करन बने जीत के हीरो

टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रन से मात दी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने अर्धशतक जमाए, जबकि सैम करन ने आखिरी ओवर में मैच जिताया।

Loading...

Feb 08, 20267:24 PM

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, बनाया चेज का नया रिकॉर्ड

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। टिम साइफर्ट के अर्धशतक और फर्ग्यूसन की गेंदबाजी की मदद से कीवियों ने अपना सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया।

Loading...

Feb 08, 20263:43 PM

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

T20 World Cup: हार के जबड़े से जीत छीन लाया पाकिस्तान; फहीम अशरफ के 'तूफान' में उड़ा नीदरलैंड

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की रोमांचक जीत। नीदरलैंड के खिलाफ फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में बनाए 29 रन। हार की कगार से उठकर जीता पाकिस्तान। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट

Loading...

Feb 07, 20264:45 PM